Home Breaking News ग्रेटर नोएडा पुलिस ने हत्थे चढ़े नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपित, 370 किलो गांजा बरामद
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने हत्थे चढ़े नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपित, 370 किलो गांजा बरामद

Share
Share

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने जनपद में बड़ी मात्रा में गांजा सप्लाई करने वाले दो शातिरों को पकड़ा है। ग्रेटर नोएडा पुलिस व नार्काेटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान ओडिशा से लाई जा रही 2 शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 370 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत लगभग 40 लाख रूपये बताई जा रही है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त कैन्टर गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया।

ग्रेनो की थाना दादरी पुलिस व नार्काेटिक्स टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से रविवार को 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों शातिर गांजा तस्कर है।

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र रामगढ़ जिले के सुविख्यात चिकित्सक डॉक्टर दिनेश कुमार ने स्थापित किया प्राइम हॉस्पिटल

शातिर तस्करों की पहचान सोमपाल उर्फ सोनू निवासी जनपद एटा और अर्जुन साहू निवासी जनपद बरेली के रूप में हुई है को दादरी बाईपास, जारचा कट अंडरपास के ऊपर से गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के कब्जे से 370 किलोग्राम अवैध गांजा जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रूपये आंकलन की जा रही है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कैन्टर गाड़ी भी बरामद हुए है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा गाड़ी कैंटर के पिछले भाग में एक गुप्त कैबिन बनाया हुआ है। इसी कैबिन में गांजा छिपाकर यह अवैध तस्करी करते है।

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम यह गांजा गैर प्रदेशों से तस्करी करके लाते है। जिसके बाद नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं। किसी को शक न हो इसलिये हम कैंटर के पिछले भाग में बने गुप्त कैबिन में गांजा भरकर अवैध तस्करी करते है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रूपये है।

See also  अखिलेश यादव ने भी छोड़ा INDIA गठबंधन? राहुल गांधी की न्याय यात्रा में नहीं होंगे शामिल
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...