Home Breaking News ग्रीन टी सेहत के लिए है बेहद उम्दा चीज, फायदे जान आज से पीना कर देंगे शुरू
Breaking Newsलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

ग्रीन टी सेहत के लिए है बेहद उम्दा चीज, फायदे जान आज से पीना कर देंगे शुरू

Share
Share

नई दिल्ली। ग्रीन टी का सेवन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कई बीमारियों का खतरा कम होता है। यह वजन घटाने से लेकर हार्ट की बीमारियों को कम करने में सहायक है। ग्रीन टी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। जो पाचने के लिए भी सहायक है। स्टडी के मुताबिक इसमें पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं, जो कैंसर की जोखिम को कम करते हैं। तो, चलिए जानते हैं ग्रीन टी के फायदे।

1. डायबिटीज के मरीजों के लिए

ग्रीन टी में पॉलिफैनोल्स और पोलिसच्चराइड्स पाए जाते हैं, जो डायबिटीज में सहायक है। ग्रीन टी रक्त शर्करा के स्तर स्थिर बनाए रखने में मदद करती है।

2. वजन कम करने में लाभकारी

ग्रीन टी के सेवन से शरीर में जमे फैट्स कम हो सकते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को बढ़ाती है। जिससे वजम कम करने में काफी मदद मिलती है। वेट लॉस डाइट में आप ग्रीन टी शामिल कर सकते हैं।

3. कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक

ग्रीन टी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है, साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।

4. हाई ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करने में सहायक है।

बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं में चले लात-घूंसे, घटना CCTV में कैद

5. एंटी एजिंग के लिए सहायक

See also  महंगा होगा कर्ज या ब्याज के बोझ से मिलेगी राहत? बस 3 दिन में हो जाएगा आपकी ईएमआई का फैसला

ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा संबंधी समस्या के लिए मददगार है। अगर आप एंटी एजिंग से बचना चाहते हैं, तो रोजाना ग्रीन टी का सेवन करें।

ग्रीन टी बनाने का तरीका

अगर आप ग्रीन टी बैग्स यूज नहीं करते हैं, तो इस तरीके से भी ग्रीन टी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पानी उबालें, इसमें ग्रीन टी डालें और कुछ देर के लिए ढक दें और गैस बंद कर दें। इसके बाद इसे छान कर पीएं।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...