Home Breaking News 12 साल बाद हुआ हनी सिंह का तलाक, पत्नी ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

12 साल बाद हुआ हनी सिंह का तलाक, पत्नी ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

Share
Share

नई दिल्ली। बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का नाम जरूर शामिल होगा। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ हनी सिंह निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं।

खासतौर पर पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) को लेकर यो यो हनी सिंह का नाम काफी उछला है। बीते समय से हनी सिंह की वाइफ शालिनी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। ऐसे में अब दिल्ली के एक कोर्ट ने हनी सिंह और शालिनी के तलाक के केस पर मंजूरी दे दी है।

यो यो हनी सिंह का हुआ तलाक

लंबे समय से यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार के बीच अनबन बनी हुई है। बीते सालों से इन दोनों के तलाक केस को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म रहा है। शालिनी ने पति हनी सिंह पर घरेलू हिंसा के तहत मारपीट, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे।

ऐसे में इस मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली के एक कोर्ट ने हनी सिंह और शालिनी के पक्ष की रजामंदी के आधार पर तलाक के फैसले को मंजूरी दे दी है। हालांकि इस फैसले से पहले दोनों पक्षों से एक आखिरी बार साथ रहने के बारे में पूछा गया, जिस पर हनी और उनकी पत्नी शालिनी ने मना कर दिया। इस तरह से अब शादी के 12 साल के बाद यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार का रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए टूट गया।

See also  सारा अली खान नजर आईं स्विमिंग पूल में योग करती

बता दें कि बीते साल सितंबर के महीने में शालिनी तलवार ने कोर्ट में हनी सिंह के 1 करोड़ के डिमांड ड्राफ्ट की मांग भी की थी। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक रैपर यो यो हनी सिंह के वकील ईशान मुखर्जी ने बताया है- सुनवाई के दौरान दूसरे प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है और कोर्ट की तरफ से तलाक की डिक्री प्रदान कर दी गई है।

2011 में हुई थी हनी सिंह और शालिनी की शादी

यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। लंबे समय तक इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। जिसके चलते साल 2011 में हनी और शालिनी ने शादी रचाई।

शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन धीरे-धीरे इस कपल के रिश्ते में दरार आने लगी और बाद में शालिनी ने हनी सिंह के खिलाफ कोर्ट में डोमेस्टिक वायलेंस का केस दायर कर दिया।

Share
Related Articles