Home Breaking News सचिन से कोर्ट मैरिज कर गंगा नहाने जाऊंगी, सीमा हैदर ने मोदी-योगी से की भारत की नागरिकता देने की अपील
Breaking Newsएनसीआरग्रेटर नोएडा

सचिन से कोर्ट मैरिज कर गंगा नहाने जाऊंगी, सीमा हैदर ने मोदी-योगी से की भारत की नागरिकता देने की अपील

Share
Share

नोएडाः पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर गुलाम और उसके प्रेमी सचिन को शनिवार को नोएडा जेल से रिहा कर दिया गया। दोनों सुबह 11 बजे रबूपुरा स्थित सचिन के घर पहुंचे। यहां दोनों ने मीडिया से बात की। सीमा ने कहा कि मैंने सचिन से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की थी। हिंदू धर्म भी अपना लिया है। इसके बाद भी दुनिया सबूत मांगती है। इसलिए अब मैं कोर्ट मैरिज करूंगी और गंगा भी नहाऊंगी। सचिन को तीन साल से जानती थी। उनके बगैर मैं नहीं रह सकती। अब मैं सचिन के साथ ही रहूंगी, पाकिस्तान नहीं जाऊंगी। मुझे आस-पास के लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए मेरे पति और मम्मी-पापा ही सब कुछ हैं। योगी और मोदी से गुहार लगाती हूं कि मुझे यहीं रहने दिया जाए। मीडिया से बात करते हुए दोनों काफी खुश दिख रहे थे।

आज सावन सप्तमी तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब से कब तक

शुक्रवार को नोएडा कोर्ट में वकील हेमंत कृष्ण पाराशर ने दावा किया कि दोनों ने नेपाल में शादी की, इसके बाद सीमा भारत आई। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इसलिए सीमा अब वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है। यही नहीं, पिछले महीने 30 जून को दोनों बुलंदशहर में कोर्ट मैरिज भी करने वाले थे, लेकिन पाकिस्तान से कनेक्शन होने के चलते शादी नहीं हो सकी। दोनों लौट कर घर आ गए। वकील पाराशर ने सीमा- सचिन के प्यार, उनके चार बच्चों की देख-रेख और सुरक्षा का हवाला – दिया। दलील और बहस सुनने के बाद जेवर सिविल कोर्ट जूनियर डिवीजन न्यायाधीश नाजिम अकबर ने सचिन-सीमा हैदर को पता न बदलने और देश नहीं छोड़ने की शर्त पर जमानत दे दी। सीमा हैदर गुलाम ने मीडिया से बात करते हुए कहा- मैं सचिन के प्यार में यहां आई। यहां का कानून, सिस्टम और रहन-सहन भी बहुत अच्छा है। यहां के लोगों को जब पता चला कि मैं पाकिस्तानी हूं तो मुझे बहुत सम्मान दे रहे हैं।

See also  भारत में लॉन्च किया शाओमी ने रेडमी 9आई बजट स्मार्टफोन

पाकिस्तानी पति हैदर ने सीमा से की थी दूसरी शादी

पाकिस्तानी गुलाम हैदर जखरानी का पहला निकाह वर्ष 2012 में हुआ था। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं, लेकिन वर्ष 2014 में सीमा हैदर से निकाह किया, जिससे उसकी चार संतानें हैं। हैदर ने सीमा के भाई के | पाकिस्तानी सेना में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण लेने की पुष्टि की है।

विदेशों में प्यार की चर्चा

सुर्खियों में आने के बाद पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन की प्रेम कथा देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी छा गई है। सरहद पार के प्यार का क्या अंजाम होगा, लोग ‘इसमें काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यही कारण है कि कई देशों के लोग इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया में भी ये मामला छाने लगा है। दोनों देशों के मीडियाकर्मी इस मामले की अपडेट जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। सीमा के भारत आने से लेकर जेल जाने की खबरें जमकर वायरल हो रही हैं। कानून के जानकारों के अनुसार फिलहाल सचिन के साथ सीमा हैदर भारत में ही रहेगी। आगे अदालत जो आदेश देगी उसके अनुसार भारत सरकार निर्णय लेगी।

Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...

Breaking Newsव्यापार

करोड़ो मोबाइल यूजर्स को फिर लगेगा बड़ा झटका, इस महीने से महंगे हो सकते हैं रिचार्ज

हैदराबाद: देश में मोबाइल ग्राहक पहले से ही महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान...