Home Breaking News बहराइच में दो बच्चों के साथ मां का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

बहराइच में दो बच्चों के साथ मां का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला

Share
Share

बहराइच। धनुही गांव निवासी महिला व दो बच्चों का शव फंदे से लटकता पाया गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ पयागपुर ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतका का ससुर थाने में चौकीदार है, जबकि पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है।

बिश्वेसरगंज थाना क्षेत्र के धनुही गांव में सलमान की पत्नी 30 वर्षीय खुशबुन्निशा अपने दो बच्चों तीन वर्षीय बेटी अलशिफा व दो वर्षीय बेटा रिजवान के साथ रहती थी। पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। ससुर शकील अहमद थाने में बतौर चौकीदार काम करता है। शुक्रवार को वह थाने चला गया।

दोपहर को गांव निवासी एक युवक शकील के घर कुछ सामान लेने पहुंचा। काफी देर तक आवाज देने के बाद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोस में रहने वाले एक किशोर को बाहर बने बाउंड्रीवाल पर चढ़ाकर जब घर के अंदर से दाखिल हुआ तो महिला के कमरे का दरवाजा बंद मिला। खिड़की से देखते ही वह हतप्रभ रह गया।

अंदर कमरे में महिला व उसके दो बच्चों का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने कड़ी मशक्कत कर दरवाजा खुलवाया और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, सीओ राजीव सिसौदिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

See also  प्रॉपर्टी डीलर को अगवा किया, दो दिन तक बंधक बनाया, निर्वस्त्र कर पीटा

एएसपी ने बताया कि फील्ड यूनिट टीम में शामिल इरफान, आदित्य व अन्य सदस्यों ने मौके पर साक्ष्यों का संकलन किया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की बाबत तस्वीर साफ होगी। आत्म हत्या का कारण क्या हो सकता है? इसकी जांच की रही है। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने घटना पर दुख जताया है।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...