Home Breaking News ग्रेटर नोएडा में नशे में धुत्त प्रेमिका हत्या कर तालाब में फेंका शव, वजह जानकार हो जायेंगे हैरान
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में नशे में धुत्त प्रेमिका हत्या कर तालाब में फेंका शव, वजह जानकार हो जायेंगे हैरान

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांव हैबतपुर में तालाब में मिला था महिला साइबा का शव। वह गांव में जितेंद्र के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। साइबा जितेंद्र पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी से परेशान होकर महिला की हत्या उसके प्रेमी ने कर दी। हाथ की नस को चाकू से काट कर हत्या की गई।

हैबतपुर के तालाब में 18 मई को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। काफी प्रयास के बाद अज्ञात शव की शिनाख्त साइबा (35) के रूप में हुई। साइबा के भाई शकील ने अपनी बहन के प्रेमी जितेंद्र भाटी पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद केस दर्ज कराया था।

घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपित को बिसरख कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला है कि जितेंद्र व साइबा इस्टाग्राम के माध्यम से नवंबर 2022 में संपर्क में आए थे। साइबा जितेंद्र से शादी करना चाहती थी। दोनों परिवार से अलग लिव इन रिलेशनशिप में हैबतपुर गांव में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, साइबा शादी को लेकर जितेंद्र से आए दिन लड़ाई झगड़ा करती थी।

नोएडा के फेज-2 में हेलमेट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियां

बीते 15 मई की रात दोनों ने मिलकर शराब पी। इस दौरान शादी को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि प्रेमी ने चाकू से महिला के हाथों की नसों को काट दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। शव को छुपाने के उद्देश्य से तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने चाकू, शराब की खाली बोतल, आधार कार्ड, अभियुक्त का मोबाइल फोन आदि सामान बरामद किया है।

See also  सांसद पुत्र गोलीकांड: पुलिस के घेरे में वकील से मिलने पहुंची MP की बहू, मेरी जान को खतरा, बोलीं- बयान बदलने का डाला जा रहा दबाव
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...

Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

इंडो-नेपाल सीमा पर भारत में घुसपैठ कर रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज : भारत-नेपाल सीमा पर देश में अवैध घुसपैठ की कोशिश कर रहे...

Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...