Home Breaking News इन समस्याओं में भूल से भी न खाएं पिस्ता, खाया तो बढ़ जाएगी परेशानी
Breaking Newsलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

इन समस्याओं में भूल से भी न खाएं पिस्ता, खाया तो बढ़ जाएगी परेशानी

Share
Share

नई दिल्ली। पिस्ता सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई सारी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। इसका इस्तेमाल कई पकवानों में भी किया जाता है, जिससे खाने का स्वाद बढ़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अधिक मात्रा में पीस्ता खाना सेहत के लिए नुकासानदायक साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं, ज्यादा पिस्ता खाने से आपके सेहत पर क्या असर पड़ता है।

1. वजन बढ़ता है

पिस्ता का टेस्ट काफी स्वादिष्ट होता है, इसलिए लोग इसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में पीस्ता खाते हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए वजन घटाने के दौरान एक-दो पिस्ते का सेवन करें।

2. किडनी के लिए नुकसानदायक

पिस्ता में पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आपको किडनी से जुड़ी समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही पिस्ता का सेवन करें।

एटा के तत्कालीन डीपीआरओ के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज, शौचालय आवंटन में गोलमाल का आरोप

3. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें पिस्ता खाने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें नमक की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या और भी बढ़ सकती है। इसके ज्यादा सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

4. पाचन से जुड़ी समस्याएं

अगर आप ज्यादा पिस्ता खाते हैं, तो इससे दस्त, सूजन, कब्ज, पेट में दर्द आदि समस्या हो सकती है। इसमें अधिक मात्रा में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए नुकासानदायक हो सकता है।

See also  गिरावट पर खुला शेयर बाजार, निफ्टी फिसला, सेंसेक्स की भी 173 अंक नीचे हुई शुरुआत

5.एलर्जी की समस्या हो सकती है

अगर आपको नट्स से एलर्जी है, तो पिस्ता का सेवन करने से बचें। एक्सपर्ट के अनुसार, अधिक मात्रा में इसके सेवन से सूजन, खांसी आदि समस्या हो सकती है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट को किया तबाह, पाकिस्तान पर अब भारत का समुद्री अटैक

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने जम्मू और अन्य तीन राज्यों में किए गए हमलों...

Breaking Newsराष्ट्रीय

‘चाइनीज माल’ HQ-9 के चक्कर में फेल हुआ पाकिस्तान का एयर डिफेंस! भारत ने चुन-चुनकर गिराईं मिसाइलें

नई दिल्ली। गुरुवार की सुबह भारत के हारोप ड्रोन ने लाहौर में पाकिस्तान...

Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

Operation Sindoor पर बॉलीवुड में जंग, टाइटल रजिस्टर करने के लिए 15 फिल्म स्टूडियो में मची होड़

हैदराबाद: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर...

Breaking Newsव्यापार

दो हिस्सों में बटेगा Tata Motors, जानें शेयरधारकों को कितने मिलेंगे शेयर?

टाटा मोटर्स अब दो अलग-अलग कंपनियों में बंटने जा रही है। मंगलवार...