Home Breaking News रूस से खरीद की आलोचना के बीच अमेरिका से 11% तक बढ़ सकता है भारत का तेल आयात: रिपोर्ट
Breaking Newsव्यापार

रूस से खरीद की आलोचना के बीच अमेरिका से 11% तक बढ़ सकता है भारत का तेल आयात: रिपोर्ट

Share
Share

नई दिल्ली। इस साल अमेरिका से आयात किए जाने वाले तेल में उछाल आने वाला है। अधिकारियों ने कहा संयुक्त राज्य अमेरिका से भारत के तेल आयात में इस साल 11 फीसदी की वृद्धि होगी। दरअसल, भारत बड़ी मात्रा में तेल आयात करता है और वह दुनिया भर के तेल उत्पादकों से आपूर्ति सुनिश्चित करना चाहता है। इन देशों में भारी प्रतिबंधों का सामना कर रहा रूस भी शामिल है।

पिछले महीने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद तेल की कीमतों में उछाल ने भारतीय मुद्रास्फीति को बढ़ावा देने, सार्वजनिक वित्त को बढ़ाने और विकास को नुकसान पहुंचाने का खतरा पैदा किया है। यह ठीक उस समय हो रहा है जब भारत महामारी से प्रेरित मंदी से उभर रहा है।

इसी बीच, मॉस्को के साथ लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक और सुरक्षा संबंधों के लिए नई दिल्ली को पश्चिम की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कहा जा रहा है कि रूस के साथ व्यापार करने से उसे युद्ध में मदद मिलेगी। हालांकि, भारत ने यूक्रेन में हिंसा को समाप्त करने का आग्रह किया है लेकिन रूस के खिलाफ UN में वोटिंग से परहेज किया है।

तेल आयात मामले पर एक सरकारी अधिकारी ने रॉयटर को बताया कि भारत अपना अधिकांश तेल मिडिल ईस्ट से खरीदता है, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका चौथे सबसे बड़े स्रोत के रूप में उभरा है और इस साल आपूर्ति में काफी वृद्धि होगी।

इराक भारत के 23% तेल की आपूर्ति करता है, इसके बाद सऊदी अरब 18% और संयुक्त अरब अमीरात 11% तेल की आपूर्ति करता है। सरकारी नीति के अनुरूप नाम न छापने की शर्त पर बात करने वाले अधिकारी ने कहा कि इस साल भारतीय तेल बाजार में अमेरिकी हिस्सेदारी बढ़कर 8 फीसदी हो जाएगी।

See also  जुलाई से शुरू होगा भारत वायोटेक के कोविड वैक्सीन कैडिडेट का ह्यूमन ट्रायल

यूक्रेन पर 24 फरवरी के आक्रमण के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों द्वारा लगाए गए व्यापक प्रतिबंधों के झटके को कम करने के लिए रूस अब रियायती तेल की पेशकश कर रहा है। ऐसे में देश की शीर्ष रिफाइनर इंडियन ऑयल ने हाल ही में टेंडर के जरिए 30 लाख बैरल रूसी तेल का ऑर्डर दिया जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने मई लोडिंग के लिए 20 लाख बैरल बुक किया है।

Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...

Breaking Newsव्यापार

करोड़ो मोबाइल यूजर्स को फिर लगेगा बड़ा झटका, इस महीने से महंगे हो सकते हैं रिचार्ज

हैदराबाद: देश में मोबाइल ग्राहक पहले से ही महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान...