Home Breaking News ग्रेटर नोएडा का जल निगम अधिकारी फंसा हनीट्रैप में, महिला ने विडियो बना मांगी 15 की फिरौती
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

ग्रेटर नोएडा का जल निगम अधिकारी फंसा हनीट्रैप में, महिला ने विडियो बना मांगी 15 की फिरौती

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर में रहने वाले दिल्ली जल निगम अधिकारी को हनीट्रैप में फंसा कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि महिला ने अपने दोस्तों को फर्जी पुलिस के रूप में भेजकर पीड़ित को धमकाया और उस पर फिरौती की रकम देने का दबाव बनाया। आरोपितों ने करीब दो लाख की वसूली कर भी ली थी।

इसी बीच पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपित महिला नीरज व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि पीड़ित जल निगम में कार्यरत हैं। कुछ दिनों पहले पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसको एक महिला पिछले कई दिनों से परेशान कर रही है। महिला ने उसको हनीट्रैप में फंसाया था।

महिला उसके साथ मथुरा भी घूमने गई थी। वहां उसने कई अलग-अलग तरह के वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित महिला 15 लाख रुपये की मांग कर रही थी। जिसमें से करीब दो लाख रुपये आरोपित महिला ने वसूल लिया था। अन्य शेष रकम नहीं मिलने पर महिला ने जल निगम अधिकारी को बदनाम करने की धमकी दी थी।

पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस से मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला नीरज और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपितो के कब्जे से वसूली की करीब 50 हजार की रकम बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि पिछले दो साल से आरोपित हनीट्रैप का धंधा कर रहे थे। पुलिस आरोपितों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

See also  ऊना के बरनोह में स्थापित होगा मुर्रा भैंस प्रजनन केंद्र
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...