Home Breaking News झारखंड पुलिस ने भड़ल में छह ऊंट तस्करों के घर चस्पा किया कुर्की नोटिस
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

झारखंड पुलिस ने भड़ल में छह ऊंट तस्करों के घर चस्पा किया कुर्की नोटिस

Share
Share

बागपत। झारखंड पुलिस ने न्यायालय में पेश न होने पर गांव भड़ल के ऊंट तस्करी के छह आरोपितों के मकानों पर कुर्की की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किए हैं। शुक्रवार को झारखंड के थाना धनवार जनपद गिरिडीह में तैनात एसआई वीरसिंह एवं दोघट थाने की भड़ल चौकी प्रभारी एसआई दलबीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ भड़ल गांव पहुंचे।

तस्करी के लिए ऊंट ले जाते हुए पकड़े

झारखंड पुलिस ने गांव निवासी समीम कुरैशी, नफीस, रज्जाक, अब्दुल हकीम, आदिल कुरैशी, मौहम्मद रहीस उर्फ रईस के मकानों पर कुर्की के नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई पूरी की। एसआई वीरसिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में उक्त छह आरोपित तस्करी के लिए ऊंट ले जाते हुए पकड़े थे। सभी आरोपित उस समय जेल भेजे गए थे, जो जमानत पर आने के बाद काफी समय से न्यायालय में तारीख पर नहीं पहुंच रहे। इसी कारण आरोपितों पर कुर्की की कार्रवाई करते हुए उनके मकानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। बताया कि यदि एक माह के अंदर आरोपित न्यायालय में पेश नहीं हुए तो इन सभी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

महिला से दुष्कर्म के आरोपित युवक के मकान की कुर्की की तैयारी

बागपत : शादी का झांसा देकर महिला को दिल्ली ले जाने और होटल में दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित युवक के मकान की पुलिस कुर्की की तैयार कर रही है। मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा करने के बावजूद आरोपित युवक अदालत में पेश नहीं हुआ। बिहार की एक महिला की शादी बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई है। महिला और एक अन्य युवक नितिन के बीच प्रेम प्रसंग चल गया था। महिला का आरोप था कि नितिन बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर गत 27 मार्च की सुबह करीब तीन बजे अपने साथ दिल्ली लेकर गया, जहां पर एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके पर्स से 15 हजार रुपये निकालकर तथा उसे वहां पर छोड़कर नितिन भाग गया। काफी इंतजार किया, लेकिन नितिन वहां पर नहीं पहुंचा। पीड़िता ने चार अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक एसआइ विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपित नितिन फरार चल रहा है। 10 जुलाई को उसके मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा किया जा चुका है। उसके बावजूद आरोपित अदालत में पेश नहीं हुआ। उसके मकान की कुर्की के लिए जल्द ही अदालत में अर्जी दाखिल की जाएगी। अदालत से अनुमति मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

See also  सीएम योगी ने पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश, जानिये किसे होगा फायदा
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...