Home Breaking News गुंटूर में तिरंगे से सज गया जिन्ना टावर, जल्द ही फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज
Breaking Newsराष्ट्रीय

गुंटूर में तिरंगे से सज गया जिन्ना टावर, जल्द ही फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

Share
Share

गुंटूर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जिन्ना टावर के नाम पर हो रहे विवाद के बीच, टावर पर तिरंगें के रंग चढ़ा दिया गया है। बता दें कि 26 जनवरी को तिरंगा फहराने के लिए लोगों का एक समूह जिन्ना टावर में घुस गया था, जिन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद, यह मामला तूल पकड़ लिया था।‌ अब इस टावर को गुंटूर नगर निगम द्वारा तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है, इसके साथ ही टावर के पास राष्ट्रीय ध्वज फहराने की भी व्यवस्था की जा रही है।

गुंटूर नगर निगम के मेयर कवती मनोहर नायडू ने कहा

टावर के चारों ओर लोहे की बाड़ लगाने के बाद जीएमसी मेयर कवती मनोहर नायडू ने बताया कि जिन्ना टावर को राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा गया है। उन्होंने कहा,’ गुंटूर शहर हिंदू-मुस्लिम एकता का एक स्थायी प्रतीक है और कोई भी ताकत शहर में इस धर्मनिरपेक्ष परंपरा को बाधित नहीं कर सकती है। जिन्ना टावर स्वतंत्रता आंदोलन के स्थायी प्रतीकों में से एक है और इसलिए हमने टावर को तिरंगे में रंगने का फैसला किया।’

गुंटूर पूर्व के विधायक मोहम्मद मुस्तफा ने कहा

जिन्ना टावर के बढ़ते विवादों के बीच, देश के मान को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया गया है।‌ गुंटूर पूर्व के विधायक मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि टावर के पास राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए एक पोल भी बनाया जा रहा है, जिसके लिए व्यवस्था शुरू कर दी गई है। मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की भी व्यवस्था की जा रही है।

See also  चुनाव से पहले एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल, आधी रात को 15 IAS अफसरों का तबादला

आपको बात दें कि मुस्तफा ने मंगलवार को जीएमसी मेयर कवती मनोहर नायडू के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिन्ना टावर का दौरा किया। जिसके बाद उन्होंने कहा, ‘मुस्लिम बड़े नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद, कुछ मुसलमान देश छोड़कर पाकिस्तान में बस गए। लेकिन, हम अपने देश में भारतीयों के रूप में बने रहना चाहते थे और हम अपनी मातृभूमि से प्यार करते हैं।’

Share
Written by
Ashish -

Editor in Chief Today News India

Related Articles
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

पत्नी ने मेरठ के नीले ड्रम की याद दिला पति को दी हत्या की धमकी, FIR

वाराणसी। ‘साहब बचाइए, पत्नी मेरी नौकरी के लिए साले के साथ मिलकर हत्या...

Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व CEO संजीव सरन को भूमि घोटाले में ED का नोटिस

नोएडा: बिल्डर्स को फायदा पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की जमीन देने के...