Home Breaking News उत्तराखंड कांग्रेस को Champawat Bypoll से पहले बड़ा झटका, हरीश रावत के करीबी जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी छोड़ी
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीतिराज्‍य

उत्तराखंड कांग्रेस को Champawat Bypoll से पहले बड़ा झटका, हरीश रावत के करीबी जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी छोड़ी

Share
Share

देहरादून : उत्‍तराखंड कांग्रेस में अंतरकलह थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए उन्‍होंने यह घोषणा की।

जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि वह पार्टी में अंतर्कलह से दुखी हैं। कहा कि नेतृत्व की पांत में बैठे लोग लगातार हार के बाद भी सबक नहीं ले रहे हैं और व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सपा ने छह जिलों में घोषित किए जिला अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी ने चम्पावत विधानसभा सीट के उपचुनाव और पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सपा प्रदेश अध्यक्ष डा सत्यनारायण सचान ने बताया कि पार्टी ने चम्पावत उप चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। इसके लिए तीन नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। जल्द ही पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि उप चुनाव व आने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर छह जिलों में पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। उत्तरकाशी में विजय बहुगुणा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पौड़ी में सुभाष नेगी को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। हरिद्वार में अंकित चौधरी को जिलाध्यक्ष और सुमित तिवारी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

रुड़की में शरद पांडेय को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। ऊधमसिंह नगर में योगेंद्र यादव को जिलाध्यक्ष, काशीपुर में कासिम चौधरी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। अल्मोड़ा जिले की कमान रमेश सनवाल व पिथौरागढ़ जिले की कमान बलराम सिंह को दी गई है।

See also  एसएससी स्किल टेस्ट से छात्रा समेत नौ गिरफ्तार
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...