Home Breaking News जानिये क्या हैं वो 2 ख़ास वजह जिनके चलते पिछले कई दिनों से चर्चा में है की नोएडा विधानसभा सीट
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

जानिये क्या हैं वो 2 ख़ास वजह जिनके चलते पिछले कई दिनों से चर्चा में है की नोएडा विधानसभा सीट

Share
Share

नोएडा। राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गौतमबुद्ध नगर की नोएडा विधानसभा सीट राजनीति के लिहाज से रसूख वाली सीट कही जाती है। वर्ष 2012 से नोएडा विधानसभा सीट अस्तित्व में आई है तभी से यहां पर भाजपा का ही कब्जा है।

वर्तमान में यहां से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह विधायक हैं और उन्होंने यहां से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। इस बार की जीत इस मायने में खास है क्योंकि वह रिकार्ड मतों से जीते हैं। उत्तर प्रदेश के वह दूसरे ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने सर्वाधिक मतों से जीत हासिल की है। इसके साथ ही उनके मंत्री बनने के प्रबल आसार हैं।

हाल ही में आए 2022 के विधानसभा परिणाम में नोएडा विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी पंकज सिह ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह को 2,44,319 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी सुनील चौधरी को 62,806 मत मिले।

नोएडा विधानसभा सीट का गठन 2012 में हुआ था तब से अब तक यहां भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतती आ रही है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के महेश शर्मा चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने बसपा प्रत्याशी ओम दत्त शर्मा को चुनाव हराया था। इसके बाद इस सीट से 2012 में भाजपा के विधायक रहे महेश शर्मा ने 2014 लोकसभा का चुनाव लड़ा और संसद पहुंच गए। इसके बाद से यह सीट खाली हो गई।

इस सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी विमला बाथम शर्मा ने सपा की काजल शर्मा को पराजित कर विधायक बनीं। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के पंकज सिंह ने जीत दर्ज की। वर्तमान में इस संसदीय क्षेत्र से महेश शर्मा सांसद हैं, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं।

See also  नोएडा: अब जेवर एयरपोर्ट से परी चौक तक दौड़ेगी पॉड टैक्सी, जानिए क्‍या चल रही तैयारी

नोएडा विधानसभा सीट पर कुल वोटर्स की संख्या 5,23,86,5 है जिनमें 3,01,375 पुरुष वोटर्स और 2,22,440 महिला वोटर्स हैं। नोएडा विधानसभा क्षेत्र में राजपूत, ब्राह्मण और गुर्जर वोटर्स की अधिक आबादी है। वहीं 9 फीसदी के आसपास एससी आबादी है।

नोएडा विधानसभा चुनाव परिणाम (2022)

उम्मीदवार का नाम                          कुल वोट

पंकज सिंह (भाजपा)                        2,44,319

सुनील चौधरी (सपा रालोद)                 62,806

कृपाराम शर्मा (बसपा)                        16,292

पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस)                        13494

पंकज अवाना (आप)                             6551

नोएडा विधानसभा चुनाव परिणाम (2017)

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 48.02% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। चुनाव में भाजपा के पंकज सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सुनील चौधरी को 1,04016 मतों से हराया। विजयी उम्मीदवार को 162417 व निकटतम प्रतिद्वंदी को 58401 मत मिले थे।

निर्वाचन क्षेत्र विवरण-

मौजूदा विधायक-  पंकज सिंह

राजनीतिक दल-  भारतीय जनता पार्टी

निर्वाचित वर्ष-   2022

राज्य- उत्तर प्रदेश

जिला-  गौतमबुद्धनगर

संसदीय क्षेत्र-  गौतम बुद्ध नगर

आरक्षण- कोई नहीं

कुल मतदाता-  5,23,86,5

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...