Home Breaking News वारदात से पहले दो बच्चों को छोड़ा ननिहाल, रात में पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

वारदात से पहले दो बच्चों को छोड़ा ननिहाल, रात में पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या

Share
Share

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित शाहबेरी में पति ने पत्नी रूबी की गला दबाकर हत्या कर दी। बंद कमरे में लहूलुहान अवस्था में महिला का शव मंगलवार दोपहर मिला है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपित पति नौशाद फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शाहबेरी में नौशाद अपनी पत्नी रूबी व दो बच्चों के साथ रहता था। वह कपड़ा सिलाई का काम करता था। रविवार को नौशाद दोनों बच्चों को ननिहाल छोड़ कर आ गया था। सोमवार नौशाद का पत्नी रूबी से झगड़ा हुआ। दंपती के बीच विवाद इतना विवाद हो गया तो पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पति मौके से फरार हो गया। मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब पड़ोसी ने महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम ने करीब एक घंटे तक मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि दो साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे है। एक डेढ़ साल का बेटा व एक सात महीने की बेटी है। पूर्व में भी दंपती के विवाद झगड़ा होता था। यह बात पड़ोसियों ने पुलिस को बताई है।

मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित पति को गिरफ्तार किया जाएगा।

हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल नोएडा

See also  अमेरिकी फिर चखेंगे भारतीय लंगड़ा, चौसा, दशहरी आम, 2 साल बाद शुरू होगा निर्यात
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...