Home Breaking News नोएडा में शिफ्ट हुआ मैडम तुसाद म्यूजियम, मोदी से विराट तक का कर सकते हैं दीदार
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

नोएडा में शिफ्ट हुआ मैडम तुसाद म्यूजियम, मोदी से विराट तक का कर सकते हैं दीदार

Share
Share

नोएडा। देश में स्थित एकमात्र मैडम तुसाद संग्रहालय (Madame Tussauds) मंगलवार से नोएडा में आम दर्शकों के लिए खोल दिया गया। अब यह मैडम तुसाद इंडिया के नाम से जाना जाएगा। कोरोना महामारी से पूर्व यह नई दिल्ली के कनाट प्लेस में स्थित था। कोरोनाकाल के दौरान यह बंद हो गया था।

अब कंपनी ने इसको नोएडा सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ माल आफ इंडिया में शिफ्ट कर दिया है। इसका संचालन मर्लिन एंटरटेनमेंट्स ग्रुप करता है। मंगलवार सुबह 11 बजे इसका उद्धाटन किया गया। दो बजे के बाद से आम लोग इसका दीदार कर सकेंगे।

इन शख्सियतों का होगा दीदार

संग्रहालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कपिल देव, मिल्खा सिंह, मैरीकाम, मेसी, डेविड बेकहम, उसेन बोल्ट, अमिताभ बच्चन, राजकपूर, रणवीर कपूर, कैटरीना, सलमान खान, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, सोनू निगम, जेनिफर लोपेज, जस्टिन बीबर, टाम क्रूज, लिओनार्डो डीकार्पिओ, माइकल जैक्सन समेत 50 जाने-माने लोगों के पुतले लगे हैं।

यह है मैडम तुसाद संग्रहालय

मैडम तुसाद संग्रहालय पहली बार 1835 में लंदन में खुला था। यह अपने मोम से निर्मित पुतलों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। वर्तमान में न्यूयार्क, शंघाई, एम्सटर्डम, सिडनी समेत विश्व के प्रमुख 23 शहरों में संचालित हो रहा है।

इनके माध्यम से हजारों नेताओं, खिलाड़ियों और सितारों के जीवन को बेहतरीन तरीके से संजोते चला आ रहा है। मालूम हो कि कई सप्ताह की मेहनत और 500 बार सटीक माप लेने के बाद और कई बार त्वचा के सही रंग की परतें चढ़ाकर यह पुतले बनाए जाते हैं।

See also  हरक अभी भी पैदल, नहीं मिला दूसरा ठौर, पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं का भी विरोध शुरू
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...