Home Breaking News नोएडा में नौकरी देने के बहाने बनाया हवस का शिकार, मॉल के बेसमेंट में किशोरी से दुष्कर्म
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा में नौकरी देने के बहाने बनाया हवस का शिकार, मॉल के बेसमेंट में किशोरी से दुष्कर्म

Share
Share

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम माल के बेसमेंट में किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपित उसे नौकरी देने के बहाने बुलाकर ले गया था। घटना रविवार रात की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बिहार की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी नोएडा में रहती है। यहां उसकी मुलाकात मूलरूप से जिला मथुरा के गांव दतिया के शोरन सिंह से हुई। शोरन स्पेक्ट्रम मॉल के बेसमेंट स्थित एक दुकान पर नौकरी करता है। रविवार को वह किशोरी को दुकान पर काम दिलाने के बहाने ले गया।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

आरोप है कि रात के समय शोरन ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को किसी तरह किशोरी पुलिस के पास पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपित को खोजने के लिए टीम गठित कर दी।

आरोपी गिरफ्तार

डीसीपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि आरोपित शोरन सिंह को जोडियक चौराहे के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

See also  संयुक्त किसान मोर्चा की PM मोदी को चिट्ठी, आंदोलन खत्म करने के लिए रखी ये छह मांग
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...