नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। खासतौर से ट्विटर पर उनके पोस्ट हर वक्त चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो को रीट्वीट किया है, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया (Anand Mahindra on social media) पर कई लोगों को अपना फैन बनाया है।
बहुत से लोगों को इनके द्वारा शेयर किया गया कंटेंट काफी पसंद आता है। इस बार भी महिंद्रा ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर भगवान गणेश के भक्त काफी खुश नजर आए। वैसे तो हमेशा ही आनंद महिंद्रा को टैलेंटेड लोगों की सराहना और मदद करते देखा जाता है। लेकिन इस बच्चे का टैलेंट देख आप भी बच्चे को सल्यूट करेंगे।
खुश कर देगा वीडियो, महिंद्रा ने की तारीफ
इस वीडियो में एक छोटे से लड़के को गणपति (Ganpati) की मूर्ति को तराशते हुए देखा जा सकता है। इस लड़के के हाथ के जादू से आनंद महिंद्रा तक प्रभावित (Impress) नजर आए। कैप्शन में भी महिंद्रा ने लड़के की खूब तारीफ की। पहले आप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को जरूर देखें…
https://twitter.com/anandmahindra/status/1563745708699959296?s=20&t=JRljFnLaef4Q4Xlh3X9IRA
बच्चे की प्रतिभा तारीफ के काबिल
वीडियो के साथ आनंद महिंद्रा ने कहा कि इसके हाथ एक महान मूर्तिकार (Sculptor) की तरह से चलते हैं। मुझे आश्चर्य है कि क्या इसके जैसे बच्चों को वैसा प्रशिक्षण मिलता है, जिसके ये हकदार हैं या इन्हें अपनी प्रतिभा को छोड़ना होगा? महिंद्रा के उठाए गए इस सवाल पर लोग खुद को जवाब देने से नहीं रोक पाए। हालांकि सभी लोगों ने बच्चे के टैलेंट की तारीफ करते दिखाई दिए।
वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं हजारों लोग वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए। कुछ लोग हैरान दिखाई दिए तो कुछ को गर्व महसूस हुआ। भारतीयों में हमेशा ही गणेश चतुर्थी के लिए अच्छा खासा उत्साह देखने को मिलता है।