Home Breaking News अमरोहा में बड़ा सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

अमरोहा में बड़ा सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

Share
Share

अमरोहा। गजरौला में हसनपुर मार्ग पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर भारी वाहन की टक्कर से एक आटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ और उसमें सवार पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भिजवा दिया है।

हादसा बुधवार के तड़के करीब चार बजे हुआ। संभल जिले के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव सारंगपुर माजरा  निवासी 20 वर्षीय नौबत सिंह, राज बहादुर, अनुज, देवेंद्र समेत पांच लोग थ्री व्हीलर में सवार होकर गाजियाबाद जा रहे थे। वह वहां पर काम करते थे। गजरौला में हसनपुर मार्ग पर स्थित गांव सिहाली जागीर के नजदीक सदाबहार नर्सरी के सामने किसी भारी वाहन ने थ्री व्हीलर में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा

अन्‍य सभी चार लोगों की मृत्‍यु हो गई। एक मृतक की शिनाख्‍त नहीं पाई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को गजरौला के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। यहां से फिर उन्हें पोस्टमार्टम हाउस के लिए अमरोहा भिजवा दिया। घायल का इलाज चल रहा है। हालांकि कौन से वाहन से हादसा हुआ। इसके बारे में जानने के लिए पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

सहम गए ऑफिस में नाईट शिफ्ट करने वाले, ऑटो से निकल भागे लोग- भूकंप ने दिल्ली को डराया

चार महीने पहले हुआ था मृतक नौबत सिंह का विवाह

See also  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली मुठभेड़, 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद दो घायल

हादसे के शिकार हुए नौबत सिंह का विवाह चार महीने पहले ही हुआ था। इस हादसे के बारे में जब पुलिस के माध्यम से स्वजन को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। चचेरे भाई मुकेश ने बताया कि चार महीने पहले ही नौबत सिंह की शादी हुई थी, उनकी पत्नी का नाम पूनम है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सीओ गजरौला अरुण सिंह ने बताया कि हसनपुर मार्ग पर हादसे में चार लोगों की मृत्यु हुई है। सभी संभल जिले के रहने वाले हैं। चारों मृतक गाजियाबाद में मेहनत मजदूरी करते थे। फिलहाल उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा भिजवा दिया है। जिस वाहन से हादसा हुआ है, उसका पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...