Home Breaking News ‘केजरीवाल को हत्या की धमकी पर मनोज तिवारी अरेस्ट हों’, सिसोदिया के इस आरोप पर BJP नेता का जवाब
Breaking Newsअपराधदिल्लीराज्‍य

‘केजरीवाल को हत्या की धमकी पर मनोज तिवारी अरेस्ट हों’, सिसोदिया के इस आरोप पर BJP नेता का जवाब

Share
Share

नई दिल्ली। दिल्ली में निगम चुनाव और गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने है। दोनों पार्टियों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ सीएम केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए राज्य चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है।

शुक्रवार को 10 बजे प्रेस वार्ता में मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने कल जिस तरह से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी दी है उससे साफ है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है। भाजपा अब अन्य हथकंडे अपनाने में असफल रही है, इसलिए यह साजिश रच रही है। मनोज तिवारी ने सीएम को हत्या की धमकी दी है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

चुनाव आयोग से मनोज तिवारी की शिकायत करेगी भाजपा

मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि हम भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत करेंगे। यह बड़ा सवाल है कि मनोज तिवारी को कैसे पता है कि अरविंद केजरीवाल पर हमला होने जा रहा है। साफ है कि उनकी ओर से योजना बनाई जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव और गुजरात में जिस तरह विधानसभा चुनाव के लिए माहाैल बना हुआ है, इससे भाजपा बुरी तरह घबराई हुई है। उसे दोनों जगह आम आदमी पार्टी की जीत साफ दिख रही है।

आप कार्यकर्ता की मौत पर राजनीति तेज

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए टिकट न मिलने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज द्वारा आत्महत्या कर लेने पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है, मगर इसे टिकट से नहीं जोड़ सकते हैं, यह ठीक नहीं है।

See also  Karnataka polls 2023: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की छठी और आखिरी लिस्ट जारी की, रायचुर सीट से मोहम्मद सलाम को मैदान में उतारा

भाजपा ने आप को ठहराया मौत का जिम्मेदार

वहीं, दूसरी तरफ भाजपा ने सिसोदिया के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने प्रेस वार्ता में टिकट न मिलने से नाराज आप कार्यकर्त्ता संदीप भारद्वाज की आत्महत्या की घटना को लेकर आप पर निशाना साधा है। मनोज तिवारी ने कहा कि आप कार्यकर्ता की मौत आत्महत्या नहीं हत्या है। वह आप के संस्थापक सदस्य थे। टिकट के दावेदार थे। उनकी जगह पैसे लेकर किसी और को टिकट दे दिया गया।

आप पर निगम चुनाव में टिकट बेचने का आरोप

मनोज तिवारी ने कहा कि आप कार्यकर्ता को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। किसी को आत्महत्या के लिए मजबूर करना भी हत्या है और इसके लिए आप के मुखिया जिम्मेदार हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता की मौत पर कुछ बोलने की जगह आप नेता रटा रटाया स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। टिकट बेचे जाने से आप कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। विधायक को मार रहे हैं। दिल्ली में इस तरह की स्थिति की कल्पना नहीं की जा सकती है। भाजपा चुप नहीं बैठेगी। भाजपा के लिए प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...