Home Breaking News रूस के बेलगोरोद में बड़ा हादसा: सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 65 यूक्रेनी युद्धबंदी समेत 74 लोगों की मौत
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

रूस के बेलगोरोद में बड़ा हादसा: सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 65 यूक्रेनी युद्धबंदी समेत 74 लोगों की मौत

Share
Share

रूस से प्लेन हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूक्रेन के कैदियों को ले जा रहा रूसी मिलिट्री विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि इस प्लेन में यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों समेत कुल 74 लोग सवार थे। इस हादसे में सभी लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है।

रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेलगोरोड क्षेत्र में स्थिति हवाई क्षेत्र में बुधवार को रूस का IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान लौट रहा था। रास्ते में किसी तकनीकी दिक्कत की वजह से प्लेन क्रैश हो गया। इस विमान में यूक्रेनी सेना के 65 सैनिक सवार थे, जोकि रूस द्वारा बंदी बनाए गए थे। साथ ही 6 क्रू मेंबर्स और 3 एस्कॉर्ट्स भी थे।

युद्ध क्षेत्र में किसी मिशन को पूरा करके लौट रहा था विमान

युद्ध क्षेत्र में किसी लड़ाकू मिशन को पूरा करने के बाद रूसी विमान वापस अपने क्षेत्र में लौट रहा था। बेलगोरोड क्षेत्र में आज सुबह अचानक से प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है। साथ ही विमान में सवार सारे लोग भी मारे गए हैं। हालांकि, अभीतक किसी अधिकारी ने यह नहीं बताया कि विमान दुर्घटना में कितने लोगों की जान गई है।

हादसे के बाद प्लेन में लगी आग

हादसे के बाद रूसी मिलिट्री प्लेन में आग लग गई थी। यह भी बताया जा रहा है कि यूक्रेन के कैदियों की अदला-बदली के लिए यह विमान जा रहा था। आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। बीच-बीच में दोनों देश एक दूसरे के कैदियों की अदला-बदली भी करते रहते हैं।

See also  अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने किसे कहा- हनी मैं घर गई हूं
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...