Home Breaking News मौसेरी बहनों ने खाया जहर एक की मौत, दूसरी नाजुक
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

मौसेरी बहनों ने खाया जहर एक की मौत, दूसरी नाजुक

Share
Share

बरेली। वो साथ रहती थी, वो साथ खेलती थी, वो एक दूसरे से काफी प्यार करती थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। रविवार को मौसेरी बहनें (Cousin Sisters) बाेलीं हमने जहर खा लिया हैं। उनकी बात काे पूर्व प्रधान सहित परिवार के लोगों ने मजाक समझा।

कुछ ही देर में सभी के होश उड़ गए। दोनों बहनों की हालत बिगड़ गई। परिजन लेकर अस्पताल दौड़े। जहां एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे बचाने के प्रयास जारी हैं।

घटना नवाबगंज (Bareilly Nawabganj) के डांडिया फैजुल्ला गांव की हैं। मामला गांव के पूर्व प्रधान गिरधारी लाल के परिवार से जुड़ा हुआ हैं। दरअसल पूर्व प्रधान की बेटी और भतीजी में अत्याधिक प्रेम था। पुलिस (Bareilly Police) के मुताबिक जिसके चलते वह दोनों अधिकांश समय साथ ही रहती थी।

दोनों के घर आस-पास होने के कारण वो साथ खेलती थी। साथ बतियाती थी। दोनों खुश रहती थीं। रविवार को पूर्व प्रधान के बेटे ने दोनों की नजदीकियां देखकर उनकी डांट लगा दी। उसने कहा दोनों बहुत साथ में रहती हो, अपने-अपने घर रहा करो। यह बात दोनों को लग गई।

इस बात से आहत होकर दोनों बहनों ने टांडा से जहर लाकर खा लिया। इसके बाद उन्होंने स्वजनों को बताया कि दोनों ने जहर खा लिया है। परिवार के सदस्याें ने पहले तो उनकी बात को मजाक समझा। कुछ देर बाद ही दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों के होश उड़ गए। वह दाेनों को लेकर निजी अस्पताल भागे।

जहां रास्ते में ही एक ने दम तोड़ दिया। दूसरी को अस्पताल में भर्ती कराया है। जो पूर्व प्रधान की बेटी है। वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। इधर घटना की जानकारी मिलते मृतक किशोरी के पिता हिमांचल से बरेली आ रहे हैं। वह हिमांचल प्रदेश (Himanchal Pradesh ) में रहकर मजदूरी करते है। दोनों बहनों ने एक साथ जहर क्यों खाया इसकी वहज सामने नहीं आ सकी हैं। फिलहाल इस घटना से सभी स्तब्ध हैं।

See also  लखनऊ: पूर्व विधायक ने ससुराल पहुंचकर जमकर काटा बवाल, पत्नी को पिटा, कार से की कुचलने की कोशिश, गिरफ्तार
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडराज्‍य

अमीन हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपित गिरफ्तार; पहले संग पी शराब फ‍िर दी दर्दनाक मौत

ऋषिकेश/पौड़ी: ऋषिकेश के ढालवाला में चंद्रभागा नदी किनारे अमीन की हत्या मामले में...

Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...