Home Breaking News MP सिंह यूनिवर्सिटी का आज शिलान्यास करेंगे मोदी,क्यों खास है कार्यक्रम
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍यशिक्षा

MP सिंह यूनिवर्सिटी का आज शिलान्यास करेंगे मोदी,क्यों खास है कार्यक्रम

Share
Share

अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव मूसेपुर में मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस कारिडोर की आधारशिला रखेंगे। इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया। समारोह में आगरा-अलीगढ़ मंडल के करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार दोपहर वायुसेना के हेलीकाप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। 12 बजकर 20 मिनट पर मंच से ही बटन दबाकर राज्य विश्वविद्यालय व डिफेंस कारिडोर का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 37 मिनट तक लोगों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का यहां एक घंटे रुकने का कार्यक्रम है।

सीएम योगी ने परखीं तैयारियां : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ हेलीपैड से लेकर मंच तक की व्यवस्थाओं को परखा। अफसरों को हर स्थिति से निपटने के निर्देश दिए। सांसद, विधायक व भाजपा पदाधिकारियों से भी कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में फीड बैक लिया। वह करीब डेढ़ घंटे तक यहां रुके। इसके बाद राजकीय हेलीकाप्टर से आगरा के लिए रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सुरेश राणा, राज्य मंत्री संदीप सिंह, अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी भी मौजूद रहे।

विश्वविद्यालय की नई डिजाइन तैयार : राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के भवन की नई डिजाइन तैयार हो गई है। इसे सीएम ने भी देखकर संतुष्टि जताई। पूर्व में तैयार की गई डिजाइन उन्हें ठीक नहीं लगी थी। उन्होंने महल की तरह बनाने के निर्देश दिए थे। नई डिजाइन लोक निर्माण विभाग ने नोएडा की एक एजेंसी से बनवाई है। इसे उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग सहित अन्य अधिकारियों ने सीएम को दिखाया। विवि का मुख्य द्वार विशाल होगा। अंदर जाने वाला रास्ते के दोनों ओर हरियाली होगी। मुख्य द्वार पर नक्काशी रहेगी। इस विश्वविद्यालय की घोषणा 2017 में इगलास विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने की थी। देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले राजा महेंद्र प्रताप के नाम कोई इमारत व स्मारक न होने के चलते उनके नाम से विश्वविद्यालय का नाम रखा गया।

एक नजर में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय

  • 94 एकड़ जमीन पर लोधा ब्लाक के गांव मूसेपुर में होगा निर्माण
  • 101 करोड़ का बजट जारी कर चुकी है प्रदेश सरकार
  • 2023 तक इसका निर्माण पूरा होना है
  • 400 के करीब महाविद्यालय इस विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे।
See also  ना सिक्योरिटी- ना काफिला, घूंघट में मरीज बनकर सरकारी अस्पताल पहुंचीं महिला IAS, फिर...

डिफेंस कारिडोर

  • 1000 एकड़ में खैर रोड पर अंडला में विकसित होगा कारिडोर
  • चार साल पहले केंद्र सरकार ने अलीगढ़ समेत सूबे के छह शहरों में कारिडोर विकसित करने की घोषणा की थी।
  • 100 हेक्टेअर जमीन का अब तक हो चुका है अधिग्रहण, यूपीडा को इसे विकसित करने की जिम्मेदारी मिली है।
  • छह हजार करोड़ का यहां पर निवेश होने की संभावना है। इसमें रक्षा हथियारों से जुड़े कलपुर्जे तैयार किए जाएंगे।

पीएम मोदी का कार्यक्रम

  • पीएम मोदी को सीएम योगी आदित्यनाथ अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत करेंगे।
  • डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा का स्वागत भाषण होगा।
  • शिलान्यास समारोह के दौरान राज्य विश्वविद्यालय को लेकर बनी तीन मिनट की वीडियो फिल्म दिखाई जाएगी।
  • डिफेंस कारिडोर की प्रगति व कार्यों पर बनी वीडियो फिल्म भी दिखाई जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री का भी संबोधन होगा।
Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...

Breaking Newsव्यापार

करोड़ो मोबाइल यूजर्स को फिर लगेगा बड़ा झटका, इस महीने से महंगे हो सकते हैं रिचार्ज

हैदराबाद: देश में मोबाइल ग्राहक पहले से ही महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान...