Home Breaking News पंचतत्व में विलीन हुईं मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता, बेटे प्रतीक ने दी मुखाग्नि
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

पंचतत्व में विलीन हुईं मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता, बेटे प्रतीक ने दी मुखाग्नि

Share
Share

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता की पार्थिव देह रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गई। शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में साधना गुप्ता का निधन होने के बाद देर रात उनकी पार्थिव देह को लखनऊ में मुलायम सिंह यादव के आवास पर लाया गया था। 62 वर्षीय साधना गुप्ता साल 2020 में कोरोना संक्रमित हो गई थी। जिसके बाद उनको लंग इन्फेक्शन की शिकायत हो गई थी। कोरोना काल से ही वह लंग इन्फेक्शन से जूझ रही थी।

साधना गुप्ता की पार्थिव देह का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। लखनऊ के पिपरा घाट पर विधि विधान से उनकी पार्थिव देह की अंत्येष्टि की गई। साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव ने उनको मुखाग्नि दी। इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव के साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उनके बेटे अखिलेश यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राषïट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सपा के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों के साथ यादव कुनबा मौजूद थे। मुलायम सिंह यादव तो कार ही बैठे थे जबकि अन्य सभी लोग घाट पर उनकी चिता तक गए।

 

इससे पहले विक्रमादित्य मार्ग पर मुलायम सिंह यादव के आवास से उनकी पत्नी की पार्थिव देह को पिपरा घाट पर लाया गया। लखनऊ में सुबह से ही उनको श्रद्धांजलि देने तथा अंतिम दर्शन के लिए नेताओं का तांता लगा था।

 

लखनऊ में साधना गुप्ता की तबीयत बीती 11 जुलाई को अचानक ही खराब हो गई। जिसके बाद उनको पांच जुलाई को लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया। गुरुग्राम मेदांता में उन्होंने नौ जुलाई को अंतिम सांस ली।

See also  पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर एक मॉडल ने की आत्महत्या

अब उनके परिवार में पुत्र प्रतीक यादव तथा पुत्रवधू अपर्णा बिष्ट यादव के अलावा पति सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव हैं। साधना गुप्ता उम्र में मुलायम सिंह यादव से करीब 20 वर्ष छोटी थीं।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...