Home Breaking News नासा के अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा से भरी उड़ान! रविवार को पहुंचेगा पृथ्वी पर; बनेगा अनोखा रिकॉर्ड
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

नासा के अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा से भरी उड़ान! रविवार को पहुंचेगा पृथ्वी पर; बनेगा अनोखा रिकॉर्ड

Share
Share

वाशिंगटन। नासा का ओरियन अंतरिक्ष यान मून मिशन पूरा करने के बाद पृथ्वी की ओर रवाना हो गया है। जानकारी के अनुसार, नासा का ओरियन अंतरिक्ष यान सोमवार को चंद्रमा के करीब से गुजरा और उसने पृथ्वी की ओर लौटने के लिए गुरुत्वाकर्षण सहायता का उपयोग किया, जिससे आर्टेमिस-1 मिशन के लिए वापसी की यात्रा शुरू हो गई है।

30 मिनट तक नहीं हो पाया संपर्क

बिना चालक दल वाले नासा के ओरियन अंतरिक्ष यान ने अपने निकटतम बिंदु से 80 मील (130 किलोमीटर) से कम की उड़ान भरी। हालांकि, इस दौरान कैप्सूल के साथ संचार 30 मिनट के लिए बाधित हो गया था, जब यह चंद्रमा के करीब पहुंच गया था।

क्या बोले ओरियन प्रोग्राम के डिप्टी मैनेजर डेबी कोर्थ

ओरियन प्रोग्राम के डिप्टी मैनेजर डेबी कोर्थ ने कहा अंतरिक्ष यान कैसा प्रदर्शन कर रहा है, इसके बारे में हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते। उन्होंने कहा एक बार जब संचार बहाल हो गया तो शानदार फुटेज उनकी स्क्रीन पर चमकने लगी। कमरे में मौजूद हर शख्स इस फुटेज को देखता ही रह गया। उन्होंने कहा कि ये पल बताता है कि हम चांद को अलविदा कह रहे हैं।

नोएडा में 2 जनवरी तक धारा 144 लागू, जानें किन चीजों पर रहेगी पाबंदी

16 नवंबर को भरी थी उड़ान

बता दें कि सोमवार को मिशन का आखिरी दिन था। नासा के मेगा मून रॉकेट एसएलएस ने 16 नवंबर को फ्लोरिडा से उड़ान भरी थी। शुरू से अंत तक ये यात्रा करीब साढ़े 25 दिनों तक चली है। उल्लेखनीय है कि ओरियन अंतरिक्ष यान रविवार 11 दिसंबर को स्थानीय समयानुसार सुबह 9:40 बजे सैन डिएगो से दूर प्रशांत महासागर में लैंड कर सकता है। जिसके बाद इसे अमेरिकी नौसेना के जहाज पर चढ़ाया जाएगा।

ओरियन ने चंद्रमा के चारों ओर बिताए लगभग 6 दिन

See also  वायु प्रदूषण पर अब अंतरिक्ष से रखी जाएगी नजर, NASA ने लॉन्च की शक्तिशाली डिवाइस

इससे पहले मिशन के दौरान ओरियन ने चंद्रमा के चारों ओर दूरस्थ रेट्रोग्रेड कक्षा में लगभग छह दिन बिताए। जिसका मतलब है कि उच्च ऊंचाई और चंद्रमा की दिशा के विपरीत यात्रा करना। एक सप्ताह पहले, ओरियन ने हमारे ग्रह से 280,000 मील (450,000 किलोमीटर) की दूरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आर्टेमिस मिशन मैनेजर माइक सराफिन ने कहा, एक बार जब यह पृथ्वी पर वापस आ जाएगा, तो ओरियन 1.4 मिलियन मील से अधिक की यात्रा कर चुका होगा।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...