Home Breaking News नाटो रूस को दिखाएगा दम, करेगा कोल्ड वार के बाद सबसे बड़ा युद्धाभ्यास, शामिल होंगे 31 देशों के 90 हजार सैनिक
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

नाटो रूस को दिखाएगा दम, करेगा कोल्ड वार के बाद सबसे बड़ा युद्धाभ्यास, शामिल होंगे 31 देशों के 90 हजार सैनिक

Share
Share

मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को दो साल से अधिक वक्त हो गया है। इस जंग के बीच नाटो द्वारा सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू होने वाला है। कोल्ड वॉर के बाद ये सबसे बड़ा युद्धाभ्यास होगा, जिसमें करीब 90,000 सैनिक शामिल होंगे।

नाटो के युद्धाभ्यास को लेकर रूस ने जताया विरोध

इस युद्धाभ्यास को लेकर रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर ग्रुश्को ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि नाटो गठबंधन का युद्धाभ्यास कोल्ड वॉर योजनाओं की वापसी का प्रतीक है। ग्रुश्को ने कहा कि ये युद्धाभ्यास पश्चिमी देशों द्वारा रूस के खिलाफ छेड़ा गया हाइब्रिड युद्ध का एक और प्रमाण है।

शीत युद्ध की योजनाओं का वापसी का प्रतीक है युद्धाभ्यास- रूस

उन्होंने कहा कि ये युद्धाभ्यास शीत युद्ध की योजनाओं का वापसी का प्रतीक है। इस युद्धाभ्यास को रूस के साथ टकराव के लिए तैयार किया जा रहा है। हालांकि, रूस ने अपने इस युद्धाभ्याल को लेकर रूस का कोई जिक्र नहीं किया है।

90,000 सैनिक होंगे अभ्यास में शामिल

नाटो ने गुरुवार को कहा कि वह शीत युद्ध के बाद से अपना सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू कर रहा है। इसमें लगभग 90,000 सैनिक शामिल होंगे। इस अभ्यास में 31 देशों की सेनाएं शामिल होंगी।

See also  वित्त मंत्री का दावा- एनपीए घटाने की कोशिशों से सरकारी बैंकों का लाभ 50% बढ़कर 25685 करोड़
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...