Home Breaking News पड़ोसी ने पांच वर्षीय मासूम के साथ किया डिजिटल दुष्कर्म, अब हुआ गिरफ्तार
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

पड़ोसी ने पांच वर्षीय मासूम के साथ किया डिजिटल दुष्कर्म, अब हुआ गिरफ्तार

Share
Share

गाजियाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात घर में नाबालिग भाई-बहन के साथ मौजूद पांच वर्षीय बच्ची के साथ डिजिटल दुष्कर्म करने वाला पड़ोसी युवक सोमवार को गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित को छिजारसी कट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वह अपने गृह जनपद कन्नौज भागने की फिराक में था।

बच्चों के साथ रहती है मां

बता दें कि इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में एक महिला 14 और पांच साल की बेटी और नौ साल के बेटे के साथ रहती है। उसके पति की मौत हो गई है। वह एक निजी अस्पताल में नर्सिंग का काम करती है। शनिवार रात में वह ड्यूटी पर गई। रविवार सुबह वापस आई तो बच्चे उससे लिपट कर रोने लगे। उसने बच्चों को ढांढ़स बंधाया।

रात में किया डिजिटल दुष्कर्म

बड़ी बेटी ने बताया कि पड़ोसी युवक ने बहन के साथ रात में डिजिटल दुष्कर्म किया है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। वह पड़ोसी के कमरे पर गई तो पता चला कि वह रात से फरार है। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। मामले की छानबीन शुरू की।

डिजिटल दुष्कर्म का मतलब

कानून के जानकारों के मुताबिक, डिजिटल दुष्कर्म का मतलब यह नहीं है कि किसी लड़की या लड़के का शोषण इंटरनेट के माध्यम से किया जाए। यह शब्द डिजिट और दुष्कर्म से बना है। डिजिट का मतलब यहां अंगुली, अंगूठा और पैर की अंगुली से है। डिजिट का एक मतलब अंक भी होता है, लेकिन यहां इसका आशय अंगुली से है। जो यौन उत्पीड़न डिजिट से किया जाता है, ही डिजिटल दुष्कर्म कहा जाता है। बीते नौ माह में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मासूम और किशोरी संग डिजिटल दुष्कर्म होने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

See also  मुरादाबाद में प्लास्टिक के पाइप गोदाम में लगी भीषण आग, काले धुएं के साथ उठ रहीं लपटें, लोग अंदर फंसे

डिजिटल दुष्कर्म में सजा

डिजिटल दुष्कर्म के ज्यादतर मामले में आरोपित पीड़िता का करीबी होता है। कानून के अनुसार, डिजिटल अपराध में अपराधी को पांच साल जेल की सजा हो सकती है। कुछ मामलों में, यह सजा 10 साल या आजीवन कारावास तक बढ़ाई जा सकती है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...