Home Breaking News पंचायती राज मंत्री पद से इस्तीफा देंगे नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

पंचायती राज मंत्री पद से इस्तीफा देंगे नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह

Share
Share

लखनऊ। योगी सरकार के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद शाम को वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फिर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। इस भेंट को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है कि उन्होंने अपना विभाग छोड़ने को लेकर सीएम से बातचीत की होगी।

दरअसल, भाजपा में एक व्यक्ति, एक पद का सिद्धांत है। इसके अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चौधरी का पंचायतीराज मंत्री के दायित्व से हटना तय है। निवर्तमान अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को करीब तीन वर्ष पहले जब प्रदेश संगठन की कमान सौंपी गई थी, तब वह योगी सरकार के पहले कार्यकाल में परिवहन मंत्री थे। कुछ समय बाद उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया था।

अब 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद योगी सरकार-2.0 में स्वतंत्रदेव को जलशक्ति मंत्री बना दिया गया है। इसके चलते वह कुछ दिनों पहले अपना त्याग-पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दे आए थे, लेकिन नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक उन्हें कामकाज संभालने के लिए कह दिया गया था। सोमवार को उन्होंने नए अध्यक्ष को कार्यभार सौंप दिया। अब जल्द ही भूपेंद्र चौधरी, मंत्री पद से त्याग-पत्र देंगे।

इसके साथ ही अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि यह महत्वपूर्ण विभाग अब किसे दिया जाएगा? संभावना है कि ग्राम्य विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उपमुख्यमंत्री मौर्य को यह विभाग साथ में दे दिया जाए। यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री खुद अपने पास इस विभाग को रख सकते हैं।

See also  एक और जिले को कोरोना कर्फ्यू से राहत, सक्रिय मामलों की संख्या 600 से कम हुई
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...

Breaking Newsखेल

‘थप्पड़ कांड’ से गरमाया माहौल, सीधे जमीन पर गिरा खिलाड़ी, VIDEO वायरल

IPL में हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत के बीच का ‘थप्पड़ कांड’...