यमुना अथॉरिटी के CEO अरुणवीर सिंह को छठी बार सेवा विस्तार मिला है. 2019 में अरुणवीर सिंह सिविल सेवक के पद से रिटायर हुए हो गए थे, लेकिन तब से IAS अफसर अरुण वीर सिंह को लगातार योगी आदित्यनाथ की सरकार में एक्सटेंशन मिला है. छठवीं बार सेवा विस्तार के साथ वो यमुना अथॉरिटी के सीईओ की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे. ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी और जेवर एयरपोर्ट जैसी बड़ी जिम्मेदारियां अरुणवीर सिंह के कंधों पर हैं और शायद इसी की अहमियत समझते हुए उन्हें एक बार फिर सेवा विस्तार दिया गया है.