नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर : जिला कांग्रेस कार्यालय पर व चौक बाजार स्थित जवाहरलाल नेहरू पार्क पर शहर की तरफ से झंडा रोपण किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर महेश शास्त्री ने जवाहरलाल नेहरू पार्क में पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ एस डी शर्मा व पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने झंडा फहराया इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गांधी व महेश शास्त्री ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 1950 को भारत के संविधान को आत्मसात किया गया जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया, हमारा संविधान देश के नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनें वह विरोध करने का अधिकार देता है संविधान लागू होने के बाद डॉ राजेंद्र प्रसाद ने वर्तमान संसद भवन के दरबार हाल में राष्ट्रपति की शपथ ली थी और इसके बाद 5 मील लंबे परेड समारोह के बाद इरविन स्टेडियम में उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया था
इस पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ एस डी शर्मा व सैय्यद मुनीर अकबर ने कहा कि लेकिन वर्तमान सरकार ने विरोध करने के अधिकार को छीन लिया वर्तमान में 26 जनवरी 2021 की परेड में मजदूर किसान दिल्ली व भारत के सभी राज्यों में परेड में शामिल हो रहे थे लेकिन दुख इस बात का है कि तानाशाही सरकार को किसानों का आंदोलन यह सब दिखाई नहीं दे रहा है
आज देश के संविधान संविधानिक संविधानिक कानून को बदला जा रहा है वह भी पूंजीपतियों के लाभ के लिए किसी ने सच ही कहा है कण-कण में सोया शहीद पत्थर पत्थर इतिहास है इसी के साथ सभी कांग्रेसियों ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी
इस मौके पर पुर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गांधी पूर्व शहर अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर, महेश शास्त्री, धर्म सिंह,नाफे अंसारी शकील अहमद मनीष चतुर्वेदी आर्देश देव शर्मा आदेश मुद्देगल, कैफ़ी फ़सल, प्रशांत बाल्मिकी आरिफ कुरैशी डॉ एस डी शर्मा मनोज शर्मा, सैय्यद मोहतेशिम, मुकेश भय्या, किशन सिंह,नेरश भोला विरेन्द्र शर्मा, मनोज कुमार शशि भूषण शर्मा दुष्यंत गुप्ता आस मोहम्मद कुरैशी आदि मौजूद रहे।