Home Breaking News Al-Zawahiri Killed: अब इंसाफ हुआ…. अलकायदा नेता अल-जवाहिरी की मौत पर बोले जो बाइडन
Breaking Newsराष्ट्रीय

Al-Zawahiri Killed: अब इंसाफ हुआ…. अलकायदा नेता अल-जवाहिरी की मौत पर बोले जो बाइडन

Share
Share

नई दिल्‍ली। अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर (WTC) पर हमला करने का मास्‍टरमाइंड और अलकायदा चीफ अयमान अल जवाहिरी (Ayman Al-Zawahiri) मारा गया है। अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) ने अफगानिस्‍तान में एक से ड्रोन हमला कर जवाहिरी को मार गिराया है। काफी समय से ओसामा बिन लादेन के दाहिने हाथ जवाहिरी को ढेर करने की योजना बना रहा था। जवाहिरी पेशे से एक डाक्‍टर था। एक संपन्‍न परिवार में जन्‍मे जवाहिरी की ओसामा बिन लादेन की मुलाकात सऊदी में हुई थी। जवाहिरी पर 25 मिलियन डालर का इनाम था।

जवाहिरी का जन्‍म मिस्र के गिजा शहर में हुआ था। वह पेशे से एक नेत्र सर्जन (Eye Surgeon) था। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार जवाहिरी के दादा, रबिया अल-जवाहिरी, काहिरा में अल-अजहर विश्वविद्यालय में इमाम थे। जवाहिरी के परदादा अब्देल रहमान आजम अरब लीग के पहले सचिव थे। आइए आपको बताते हैं जवाहिरी से जुड़ी कुछ और बातें…!

लादेन का निजी डाक्‍टर और प्रमुख सलाहकार था जवाहिरी

  • जवाहिरी 14 साल की उम्र में वो मुस्लिम ब्रदरहुड का सदस्य बन गया था।
  • इसके बाद जवाहिरी ने इजिप्टियन इस्लामिक जिहाद का गठन किया था।
  • जवाहिरी ने 1978 में काहिरा विश्वविद्यालय के दर्शन शास्त्र की छात्रा अजा नोवारी से शादी की।
  • अल-कायदा सरगना जवाहिरी 71 साल का था।
  • लादेन की मौत के बाद जवाहिरी ही अल-कायदा का बड़ा नाम और पहचान था, जिसपर अमेरिका ने 25 मिलियन डालर का इनाम रखा था।
  • अमेरिकी फोज द्वारा लादेन को ढेर करने के लगभग 11 साल बाद जवाहिरी को मौत के घाट उतारा गया है।
  • इजिप्टियन इस्लामिक जिहाद एक ऐसा उग्रवादी संगठन था, जिसने 1970 के दशक में मिस्र में सेक्युलर शासन का विरोध किया था।
  • 1980 के दशक में जवाहिरी ने उग्रवादी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • जेल से बाहर आने के बाद जवाहिरी ने देश छोड़ दिया और हिंसक अंतरराष्ट्रीय जिहादी आंदोलनों में शामिल हो गया।
  • जवाहिरी ने लादेन के साथ मिलकर अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की और 11 सितंबर 2001 के हमलों को अंजाम दिया था।
  • जवाहिरी को लादेन का निजी डाक्टर भी कहा जाता था।
  • अगस्त 1998 में केन्या और तंजानिया में अमेरिकी दूतावासों पर बमबारी में भी जवाहिरी की भूमिका निभाई रही।
  • मई 2011 में अमेरिकी द्वारा लादेन को मारने में बाद जवाहिरी अल कायदा का प्रमुख बन गया था।
See also  चीन में इमारत गिरने से 53 की मौत, बचाव दल ने 10 लोगों को बचाया

जवाहिरी के बाद अल-कायदा का अगला प्रमुख कौन?

अमेरिका जवाहिरी की मौत को आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी जीत के रूप में देख रहा है। जवाहिरी को ढेर करने के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, ‘हमने अमेरिका के लोगों से वादा किया था कि हम अफगानिस्तान और उसके बाहर प्रभावी आतंकवाद विरोधी अभियान जारी रखेंगे। हमने बस यही किया है।’ बता दें कि अमेरिका ने 2021 में अपनी सेना को अफगानिस्‍तान से वापस बुला लिया था। इसके बाद से वहां तालिबान का राज है। अब एक सवाल ये भी सामने आ रहा है कि जवाहिरी के बाद अल-कायदा का अगला प्रमुख कौन होगा।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...