Home Breaking News 85 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग कर सकेंगे घर से वोट
Breaking Newsराष्ट्रीय

85 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग कर सकेंगे घर से वोट

Share
Share

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोग घर से वोट डाल सकेंगे। लोकसभा चुनाव में पहली बार यह सुविधा दी जा रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग घर पर मतदान कर सकेंगे। हम विकल्प चुनने के लिए फॉर्म 12 डी उनके घर भेजेंगे। अगर वे घर से मतदान करने का विकल्प चुनते हैं, तो हम उनके लिए उनके आवास पर मतदान कराएंगे। हमने इसे पहले देश के कुछ हिस्सों में विधानसभा चुनावों में आजमाया है, लेकिन यह पहली बार है कि इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

देश में 85 वर्ष से अधिक आयु के 85 लाख मतदाता

राजीव कुमार के अनुसार देश में 85 वर्ष से अधिक आयु के 85 लाख मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 88.4 लाख है। 100 वर्ष से अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 21.18 लाख है। देश में 97.8 करोड़ कुल मतदाताओं में से 49.72 करोड़ पुरुष मतदाता और 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं।

See also  सपा ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, गाजीपुर से अफजाल अंसारी को टिकट
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...