पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण होने वाली भयावह स्थिति के बावजूद पर्यटक पहाड़ी पर्यटन स्थलों की तरफ रुख कर रहे हैं। उत्तराखंड में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। लेकिन मौजूदा हालातों में पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। जिससे कई लोगों की मौत के मामले भी सामने आ चुके हैं। चमोली पुलिस ने भी लोगों को जागरूक करने के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। वीडियो के माध्यम से पुलिस ने लोगों से बरसात के दिनों में झरने के नीचे न नहाने की अपील की है।
Aaj Ka Panchang 22 August: मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
वीडियो में दिख रहा है कि झरने में नहा रहे लोगों पर अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर गया। मलबा गिरते ही वहां पर चीख-पुकार मच गई।
बरसात के मौसम के दौरान पहाड़ो में झरनों के नीचे नहाने से बचें। pic.twitter.com/bY9Xs08zxw
— Chamoli Police Uttarakhand (@chamolipolice) August 20, 2023