Home Breaking News गड्ढे ही गड्ढे, छल्ले जैसे निशान; ऐसा लग रहा जैसे चांद पर मरम्मत की जरूरत, लैंडिंग से पहले चंद्रयान-3 ने भेजी हैं कुछ ऐसी तस्वीरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

गड्ढे ही गड्ढे, छल्ले जैसे निशान; ऐसा लग रहा जैसे चांद पर मरम्मत की जरूरत, लैंडिंग से पहले चंद्रयान-3 ने भेजी हैं कुछ ऐसी तस्वीरें

Share
Share

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार को चांद के फार साइड एरिया (चांद का वो हिस्सा जो पृथ्वी से नजर नहीं आता) की तस्वीरें जारी की। इसे लैंडर हैजर्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (LHDAC) से कैप्चर किया गया है। यह कैमरा बोल्डर या गहरी खाइयों के बिना सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र का पता लगाने में मदद करता है।

लैंडर में LHDAC जैसी कई उन्नत टेक्नोलॉजी मौजूद

इन तस्वीरों को अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (SAC) द्वारा जारी की गई है। यह इसरो का एक प्रमुख अनुसंधान और विकास केंद्र है। अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक, चंद्रयान-3 के मिशन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए लैंडर में LHDAC जैसी कई उन्नत टेक्नोलॉजी मौजूद हैं। 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्च किया गया था। इसने 5 अगस्त को चंद्र कक्षा में प्रवेश किया था।

आज का पंचांग 21 अगस्त 2023: श्रावण मास का 7वां सोमवार, नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग

23 अगस्त भारत के लिए काफी अहम

इसरो चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए प्रयास कर रहा है, जिससे भारत, अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इसरो ने रविवार को कहा कि रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट के आसपास चंद्रमा की सतह पर लैंड करने की उम्मीद है।

See also  फ्रेंच ओपन में कोरोना महामारी के बावजूद दर्शकों को प्रवेश की अनुमति
Share
Related Articles
Breaking Newsएनसीआरनोएडा

वरिष्ठ पत्रकार डॉ विजय कुमार राय को मीडियाकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित हुआ कार्यक्रम नोएडा : सेक्टर 29 स्थित...

Breaking Newsएनसीआरग्रेटर नोएडानोएडा

तेज हवा और बारिश से दिल्ली-NCR में बदला मौसम, इस दिन भी दिख सकता है उलटफेर

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में हल्की हवाओं के साथ शुरू हुई...