Home Breaking News समुद्री सीमा में घुसा था PNS आलमगीर, कोस्ट गार्ड प्लेन से चेतावनी मिलने पर लौटा
Breaking Newsराष्ट्रीय

समुद्री सीमा में घुसा था PNS आलमगीर, कोस्ट गार्ड प्लेन से चेतावनी मिलने पर लौटा

Share
Share

पोरबंदर: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसकी एक और करतूत सामने आई है। उसका एक जंगी जहाज गुजरात में भारतीय समुद्री क्षेत्र में घुसा लेकिन चौकस भारतीय तटरक्षक बल ने अपने समुद्री निगरानी विमान डोर्नियर की सहायता से उसे खदेड़ डाला। सरकारी सूत्रों ने एएनआइ को बताया कि यह घटना जुलाई के पहले पखवाड़े में तब हुई जब मानसून अपने चरम पर था।

पाकिस्तान नौसेना का जहाज आलमगीर अपनी सीमा लांघकर भारतीय जल क्षेत्र में आ घुसा था। उन्होंने कहा कि आलमगीर के भारतीय जल सीमा में प्रवेश करने के तुरंत बाद इसका पता सबसे पहले भारतीय तटरक्षक बल के एक डोर्नियर विमान को चला। यह आसपास के एक हवाई अड्डे से समुद्री निगरानी के लिए रवाना हुआ था। पाकिस्तानी युद्धपोत का पता लगाने के बाद डोर्नियर ने अपने कमांड सेंटर को भारतीय जलक्षेत्र में अपनी मौजूदगी के बारे में सूचित किया और उस पर नजर रखना जारी रखा।

सूत्रों ने कहा कि डोर्नियर ने पाकिस्तानी युद्धपोत को उसके स्थान के बारे में चेतावनी जारी की और उसे अपने क्षेत्र में लौटने के लिए कहा लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय डोर्नियर ने पीएनएस आलमगीर के पायलट से रेडियो संचार के जरिये संपर्क का प्रयास किया मगर पाकिस्तानी कप्तान ने पूरी तरह चुप्पी बनाए रखी और कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद डोर्नियर विमान ने आलमगीर के सामने दो-तीन बार उड़ान भरी। इस पर पाक विमान वापस लौट गया। भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक वीएस पठानिया ने भी हाल ही में पोरबंदर क्षेत्र का दौरा किया और वहां अपनी संरचनाओं की तैयारियों की समीक्षा की और तटीय निगरानी के लिए नए एएलएच धु्रव हेलीकाप्टरों को शामिल किया।

See also  तीन महीने की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...