Home Breaking News संभल में जहरीली गैस… बावड़ी की खुदाई में गैस निकलते ही भागे मजदूर, मचा हड़कंप
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

संभल में जहरीली गैस… बावड़ी की खुदाई में गैस निकलते ही भागे मजदूर, मचा हड़कंप

Share
Share

संभल। चंदौसी में बावड़ी की 12वें दिन भूमिगत दूसरी मंजिल की खोदाई के दौरान गैस निकलने से खलबली मच गई। दूसरी मंजिल के दरवाजे दिखाई दिए। आगे की खोदाई पर धुआं निकलने लगा। मजदूरों को आक्सीजन की कमी भी महसूस हुई। लिहाजा जहरीली गैस मानकर खोदाई रोक दी गई।

पहली मंजिल की सफाई का कार्य चल रहा है। 21 दिसंबर को समाधान दिवस में शिकायत आने के बाद डीएम राजेन्द्र पैंसिया ने मुहल्ला लक्ष्मणगंज में खाली प्लाट में खोदाई शुरू कराई। उसमें बावड़ी निकली है। बावड़ी की जमीन से ऊपर एक मंजिल को ध्वस्त कराकर मकान बना लिए गए हैं। प्लाट की खोदाई कराने पर बावड़ी की एक मंजिल निकल आई है।

बुधवार को आगे की खोदाई करते वक्त गैस निकलने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के अधिकारी राजेश मीणा से बात की गई है। उसके बाद खोदाई रोक दी गई। राजस्व अभिलेखों के अनुसार 400 वर्ग मीटर में बनी बावड़ी के ऊपर केवल 210 वर्ग मीटर का प्लाट ही खाली है। बाकी भूमि पर कब्जा कर मकान बना लिए हैं।

बावड़ी के ऊपर एक मकान की दीवार भी मिली है। भूमिगत पहले मंजिल में चारों ओर बने बरामदे के 12 दरवाजे और नीचे की ओर जाती सीढ़ियां साफ दिखाई दे रही है। लाल रंग के पत्थर से बना फर्श नजर आ रहा है। पूरी तरह फिनिशिंग दिखाई दे रही है। दीवारों में प्राचीन आठ आले भी हैं। एक और मंजिल होने की संभावना जताई जा रही है।

जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी भवन का रात में पड़ा लिंटर

See also  एस्टर पब्लिक स्कूल डेल्टा 2 में दो दिवसीय हाकी प्रतियोगिता का समापन हुआ

जामा मस्जिद के सामने निर्माणाधीन पुलिस चौकी भवन की पांचवे दिन चाहरदीवारी खड़ी हो गई थी। बुधवार देर रात लिंटर डालना शुरू कर दिया गया। माना जा रहा है कि एक माह में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी। हिंसाग्रस्त इस क्षेत्र में 28 दिसंबर को भवन का भूमि पूजन किया गया था।

इधर, खग्गू सराय और दीपा सराय में पुलिस चौकियां खोलने की कवायद तेजी से चल रही है। दोनों स्थानों पर सरकारी भूमि पर ही भवन बनाए जाने की संभावना है। दीपा सराय में पहले से अस्थाई चौकी है। अस्थाई चौकी के स्थान पर ही स्थाई चौकी के भवन का निर्माण होगा। खग्गू सराय में 46 साल से बंद मिले शिव मंदिर के पास ही चौकी खोलने के प्रयास है।

पांच करोड़ से लगेंगे सीसीटीवी

जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि संभल में सभी 19 प्राचीन कूपों को तलाश कर उनको पुनर्जीवित करने का काम शुरू कर दिया गया है। 68 में 34 तीर्थ भी अस्तित्व में आ गए हैं। संभल के चारों कोनों पर स्थित शिव मंदिरों में से तीन की तलाश कर ली गई है। संभल को शेफ सिटी बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये से सीसीटीवी लगाए जाएंगे। 2025 में संभल जिले में काफी परिवर्तन नजर आएगा।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...