Home Breaking News सत्ता संग्राम….लखनऊ की चुनावी जंग में खर्च हुए 3.78 करोड़
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

सत्ता संग्राम….लखनऊ की चुनावी जंग में खर्च हुए 3.78 करोड़

Share
Share

लखनऊ। चुनाव में प्रत्याशी दोनों हाथों से पैसा खर्च करते हैं, अक्सर ऐसा देखने और सुनने में आता है, लेकिन जब बारी आयोग को चुनावी खर्च का हिसाब देने की आती है तो तमाम करोड़पति प्रत्याशी ‘गरीब’ नजर आते हैं। विधानसभा चुनाव में खर्च करने में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे रहे, जिनमें सरोजनीनगर से पार्टी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने सर्वाधिक व्यय किया। राजेश्वर सिंह ने 19 लाख रुपये से अधिक खर्च दिखाया है, जो नौ विधानसभा क्षेत्रों में किसी प्रत्याशी द्वारा खर्च की गई अधिकतम राशि है।

आयोग ने विधानसभा चुनाव में खर्च की सीमा 40 लाख तय कर रखी है। लखनऊ के 109 प्रत्याशियों में से किसी ने भी तय राशि से आधा भी नहीं खर्च किया। नामांकन के साथ ही प्रत्येक उम्मीदवार को प्रचार के लिए खाता खोलना था और जो भी पैसा चुनाव में खर्चा किया गया, उसका पूरा लेखा-जोखा देना था। आयोग ने वाहन से लेकर कुर्सी, टेंट और खाने की चीजों तक की दरें निर्धारित कर रखी हैं, ताकि उम्मीदवार उसी दर के मुताबिक अपने खर्च का हिसाब दें।

आयोग के पास प्रत्याशियों ने जो चुनावी खर्च का विवरण दिया है, उसके अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों में खर्च करने में सत्ताधारी दल के उम्मीदवार ही आगे हैं। राजेश्वर सिंह ने सर्वाधिक खर्च किया तो मलिहाबाद से जय देवी 18 लाख खर्च करके दूसरे नंबर पर हैं। बख्शी का तालाब से भाजपा प्रत्याशी योगेश शुक्ला भी 16 लाख से अधिक खर्च दिखा रहे हैं। मुख्य कोषाधिकारी मनोज त्रिपाठी के मुताबिक प्रत्याशियों ने जो खर्च दिया है, उसकी स्क्रूटनी की जाएगी। अगर किसी तरह की गड़बड़ी मिलेगी तो आयोग नोटिस देगा।

See also  एम्स ऋषिकेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 36 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

प्रमुख प्रत्याशियों द्वारा खर्च का ब्योरा

  • सरोजनीनगर
  • राजेश्वर सिंह भाजपा- 19,74,494
  • अभिषेक मिश्र सपा – 9,06,478
  • जलीस खान बीएसपी- 11,33,253
  • रुद्रदमन कांग्रेस – 9,36,224

मलिहाबाद

  • जय देवी भाजपा – 18,85,267
  • सोनू कनौजिया सपा – 14,94,700
  • जगदीश बसपा – 3,67,149
  • इंदल रावत कांग्रेस-5,14,000

बीकेटी

  • योगेश शुक्ला भाजपा-16,56,417
  • गोमती यादव सपा – 8,91,655
  • सलाउद्दीन बसपा-1,15,734
  • ललन कुमार कांग्रेस-11,87,835

पश्चिम

  • अंजनी श्रीवास्तव भाजपा-10,84,698
  • अरमान खान सपा-10,41,964
  • कायम रजा बसपा – 3,82,159
  • शहाना सिददीकी कांग्रेस-5,73,608

उत्तर

  • नीरज बोरा भाजपा – 8,12,006
  • पूजा शुक्ला सपा – 2,80,930
  • सरवर मलिक बसपा-8,33,053
  • अजय श्रीवास्तव कांग्रेस-3,33,640

पूर्व

  • आशुतोष टंडन भाजपा-9,11,075
  • अनुराग सिंह सपा – 4,42,074
  • आशीष सिंह बसपा-3,60,775
  • मनोज तिवारी कांग्रेस-4,83,363

मध्य

  • रजनीश भाजपा – 8,75,251
  • रविदास सपा – 4,43,621
  • आशीष चंद्रा – नहीं दिया
  • सदफ जाफर कांग्रेस – 5,11,179

कैंट

  • ब्रजेश पाठक भाजपा – 11,30,358
  • सुरेंद्र गांधी सपा – 6,13,133
  • अनिल पांडेय बसपा-9,05,068
  • दिलप्रीत सिंह कांग्रेस – 6,66,108

मोहनलालगंज

  • अमरेश भाजपा – 14,73,033
  • सुशीला सरोज सपा-16,90,268
  • देवेंद्र कुमार बसपा – 6,20,647
  • ममता चौधरी कांग्रेस- 6,11,469
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...