Home Breaking News त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब के पैतृक घर पर यज्ञ करने आए पुजारियों पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़
Breaking Newsराष्ट्रीय

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब के पैतृक घर पर यज्ञ करने आए पुजारियों पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़

Share
Share

अगरतला। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) के पैतृक घर के बाहर मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने पुजारियों पर हमला किया। यह घटना उस समय हुई, जब पुजारियों का एक समूह देब के उदयपुर के जामजुरी इलाके के राजनगर स्थित आवास पर पहुंचा। पुजारी बुधवार को देब के पिता के वार्षिक श्राद्ध समारोह में यज्ञ कराने के लिए आए थे।

खबरों के मुताबिक, हमलावरों ने पुजारियों पर हमला किया और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की। आसपास के लोगों और स्थानीय लोगों ने पुजारियों को बचाया, जिसके बाद हमलावर भाग गए।

भीड़ ने किया हमला

जितेंद्र कौशिक, जिनका वाहन हमले में क्षतिग्रस्त हो गया, ने बताया, “मैं मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर के दर्शन करने आया था। यहां मैं अपने गुरुदेव जी के निर्देश पर बुधवार को होने वाले यज्ञ की तैयारियों को देखने आया था।अचानक एक भीड़ आई और उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया और मेरे वाहन में तोड़फोड़ की।

गला दबाया, फिर तीसरी मंजिल से फेंका, बेटियों के सामने पिता ने मां को उतारा मौत के घाट

हमलावरों ने दुकान में लगाई आग

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस बीच, प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की दुकानों में तोड़फोड़ की, जिसके बाद भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति को संभालने के लिए उप मंडल पुलिस अधिकारी निरुपम देबबर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देबांजना रॉय मौके पर पहुंचे।

15 मई 2022 को देब की जगह साहा बने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

बता दें, बिप्लब कुमार देब इस समय राज्यसभा के सदस्य हैं। उनकी जगह माणिक साहा को 15 मई 2022 को त्रिपुरा का मुख्मयंत्री नियुक्त किया गया है। देब अप्रैल 2028 तक राज्यसभा के सदस्य बने रहेंगे।

See also  वाराणसी में फाइनेंस कर्मचारी को अज्ञात युवकों ने मारी गोली, मौत, कोहराम
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधराष्ट्रीय

पहलगाम हमला: चरमपंथियों ने पर्यटकों पर चलाई गोलियां, 20 से अधिक लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दिल दहला देने वाला आतंकी हमले के बाद...