Home Breaking News प्रियांक खरगे ने जेपी नड्डा और अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, राहुल गांधी से जुड़ा है मामला
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रियांक खरगे ने जेपी नड्डा और अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, राहुल गांधी से जुड़ा है मामला

Share
Share

बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के आइटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

प्रियांक खरगे ने दर्ज कराई शिकायत

कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रवक्ता रमेश बाबू ने राहुल गांधी के एक एनिमेटेड वीडियो को जारी करने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस वीडियो में दावा किया गया था कि कांग्रेस देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

Aaj Ka Panchang 20 June 2023: आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग का समय

BJP की झूठ की फैक्ट्री को बंद करेंगे- प्रियांक खरगे

खरगे ने बताया कि बीते 17 जून को अमित मालवीय ने अपने आधिकारिक एकाउंट से एनिमेटेड वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में दावा किया गया कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त है और जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं तो वह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। यह वीडियो यह भी दर्शाता है कि कांग्रेस और राहुल गांधी देश को तोड़ रहे हैं। प्रियांक ने कहा कि हमने भाजपा द्वारा चलाई जा रही झूठ की फैक्ट्री को बंद कराने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने BJP पर लगाया आरोप

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा आइटी सेल पर ”हताशा और बेईमानी की नई गहराई में डूबने” का आरोप लगाया। कहा कि पार्टी इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी सहारा लेगी और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जो लोग झूठ फैला रहे हैं, उसके लिए उन्हें जवाबदेह ठहराया जाए।

See also  सांसद मनोज तिवारी ने अपने निवास पर सीधे प्रसारण के लिए लगाई बड़ी एलइडी स्क्रीन स्वयं गाए भजन
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...