Home Breaking News प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मनाई ‘रोमांटिक’ होली, शेयर किए तस्वीरें और वीडियो
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मनाई ‘रोमांटिक’ होली, शेयर किए तस्वीरें और वीडियो

Share
Share

नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज एक बार फिर देखने को मिला। उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ जमकर होली खेली। सोशल मीडिया पर प्रियंका की होली पिक्स जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियांका और निक होली के साथ-साथ इश्क के रंग में भी डूबे नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा ने भारत से दूर रहकर भी अपने वतन की खूशबू को जिंदा रखा है। वो विदेश में हर त्यौहार काफी धूम धाम से मनाती हैं। इस बार प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुराल वालों के साथ जमकर होली खेली है। पूरा जोनस परिवार होली के रंगों से रंगा नजर आया। कुछ तस्वीरों में तो पीसी और जोनस एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा ने होली के मौके पर व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है जिसके साथ ट्रेडिशनल ज्वैलेरी मैच की। निक ने प्रिंटेड शॉर्ट्स के साथ व्हाइट शर्ट पहनी थी, जो की रंगो से पूरी तरह सराबोर थी। तो वहीं एक दूसरा फोटो में प्रियंका अपने पति को किस करती भी नजर आईं। इसके साथ ही वो पूल के किनारे रंग में डूबी हुई नजर आ रही है।

बता दें कि ये साल प्रियंका चोपड़ा के लिए बेहद खास है। साल की शुरुआत में भी उनके सरोगेसी से बेटी का जन्म हुआ। प्रीटर्म होने के चलते बच्ची को 1 महीने अस्पताल में ही रहना पड़ा। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक बच्ची की पहली झलक फैंस को नहीं दिखाई है। इस खबर से प्रियंका की मां बेहद खुश भी नजर आईं साथ ही इस खबर पर भी विराम लग गया कि पीसी और निक के बीच सब ठीक नहीं चल रहा।

See also  समुद्र के बीचो-बीच रोमांटिक हुईं अनुराग कश्यप की बेटी Aaliyah Kashyap, ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटोज वायरल
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...