Home Breaking News G20 Summit में शामिल होने भारत नहीं आएंगे पुतिन, जानें किस वजह से रूसी राष्ट्रपति ने रद्द किया प्लान
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

G20 Summit में शामिल होने भारत नहीं आएंगे पुतिन, जानें किस वजह से रूसी राष्ट्रपति ने रद्द किया प्लान

Share
Share

मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) की सितंबर में भारत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने की कोई योजना नहीं है। क्रेमलिन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ICC ने पुतिन के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इसका मतलब यह है कि विदेश यात्रा करते समय उन्हें गिरफ्तार किए जाने का जोखिम है। हालांकि, क्रेमलिन ने इसका खंडन किया है।

‘ज्योति मौर्या की तरह हो गई है मेरी पत्नी…’, DM के सामने पहुंचे शख्स ने लगाई गुहार

ब्रिक्स की मीटिंग में शामिल नहीं हुए पुतिन

इस सप्ताह भी पुतिन दक्षिण अफ़्रीका में उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले समूह ब्रिक्स के नेताओं की एक मीटिंग में व्यक्तिगत रूप से नहीं, बल्कि वीडियो लिंक के जरिए भाग लिया था।

पश्चिमी देशों पर बोला हमला

पुतिन ने ब्रिक्स नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रहने वाले लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। रूस उस युद्ध को समाप्त करना चाहता है।

दुनिया में अपना आधिपत्य जमाना चाहते हैं पश्चिमी देश

पुतिन ने यह भी कहा कि पश्चिमी देश दुनिया में अपना आधिपत्य जमाना चाहते हैं। उनकी इसी इच्छा के कारण यूक्रेन में गंभीर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि रूस अपनी संस्कृति , परंपराओं , भाषा और भविष्य के लिए लड़ रहे लोगों का समर्थन करेगा।

See also  G20 Summit 2023: दिल्ली एयरपोर्ट पर तमाम खुफिया एजेंसियों की निगाह, सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी ना मार सके पर
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...