Home Breaking News मैनपुरी में डिंपल यादव के सामने रघुराज… उपचुनावों के लिए ये हैं BJP उम्मीदवार
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

मैनपुरी में डिंपल यादव के सामने रघुराज… उपचुनावों के लिए ये हैं BJP उम्मीदवार

Share
Share

लखनऊ। भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और खतौली व‍िधानसभा सीट पर पांच द‍िसंबर को होने वाले उपचुनाव के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने सपा के गढ़ मैनपुरी लोकसभा सीट से रघुराज शाक्य को प्रत्‍याशी घोष‍ित क‍िया है। रामपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में आकाश सक्सेना को उम्‍मीदवार बनाया है। मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से राजकुमारी सैनी को टिकट द‍िया गया है।

दो बार सांसद व एक बार विधायक भी रहे हैं रघुराज

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य जसवंतनगर के खेड़ा धौलपुर गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक जुलाई 1968 को हुआ है। उनकी शिक्षा एमकाम है। इटावा लोकसभा से वे दो बार सांसद 1999 व 2004 में चुने गए थे। 2012 में वे इटावा विधान सदर के विधायक भी रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का खास माना जाता है।

माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट के द्वारा गांव दादूपूर में विधवा पेंशन बनवाने का कार्य करवाया

कल नामांकन करेंगे रघुराज सिंह शाक्य

विधान सभा चुनाव से पहले वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। वर्ष 2009 में इटावा लोकसभा सीट सुरक्षित होने पर उन्होंने फतेहपुर सीकरी लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था जिसमें वह हार गए थे। उन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरूआत की है और छात्र संघ के महामंत्री भी रहे हैं। जसवंतनगर में उनके पिता के नाम पर धनीराम शाक्य इंटर कालेज भी है। उनकी पत्नी डा. सीमा शाक्य वर्ष 2011 में जसवंतनगर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी रही हैं। रघुराज शाक्य 16 नवंबर को नामांकन करेंगे। बता दें क‍ि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी सीट अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है।

See also  महंगाई के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को घेरा, जानें- क्या कहा?

आजम खान के पुराने प्रतिद्वंदी हैं आकाश सक्सेना

रामपुर से आकाश सक्सेना इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी थे। इनके पिता शिव बहादुर सक्सेना मंत्री रहे हैं और चार बार विधायक भी रहे हैं। आकाश ने आजम खान पर कई मुकदमे भी कराए हैं। भड़काऊ भाषण (Hate Speech) देने के मामले में दोषी करार दिए गए सपा के वरिष्ठ नेता और रामपुर शहर सीट के विधायक मोहम्मद आजम खां (Azam Khan) की विधानसभा की सदस्यता (Assembly Membership) 28 अक्‍टूबर को समाप्त कर दी गई थी। इस मामले में गुरुवार 27 अक्‍टूबर को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें 3 वर्ष की सजा सुनाई थी।

खतौली से राजकुमारी  सैनी को भाजपा ने बनाया उम्‍मीदवार

खतौली विधानसभा सीट से भाजपा ने राजकुमारी सैनी को प्रत्‍याशी घोष‍ित क‍िया है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक विक्रम सिंह सैनी की विधानसभा की सदस्यता को मुजफ्फरनगर के दंगे में दोषी पाए जाने पर दो वर्ष कैद की सजा होने के बाद रद किया गया था। उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने खतौली व‍िधानसभा सीट को 11 अक्टूबर से रिक्‍त घोषित किया था। इन तीनों सीटों पर पांच द‍िसंबर को चुनाव होंगे और आठ द‍िसंबर को पर‍िणाम आएंगे।

Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...

Breaking Newsव्यापार

करोड़ो मोबाइल यूजर्स को फिर लगेगा बड़ा झटका, इस महीने से महंगे हो सकते हैं रिचार्ज

हैदराबाद: देश में मोबाइल ग्राहक पहले से ही महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान...