Home Breaking News राहुल ने दादी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी, बुलढाना से आगे बढ़ी भारत जोड़ो यात्रा
Breaking Newsराष्ट्रीय

राहुल ने दादी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी, बुलढाना से आगे बढ़ी भारत जोड़ो यात्रा

Share
Share

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जंयती पर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बुलढाना से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कर दी है।

भारत जोड़ो यात्रा में चलेंगी केवल महिलाएं

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 105वीं जयंती है। इस अवसर पर महिला शक्ति को दर्शाने के लिए 19 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में केवल महिलाएं चलेंगी। इस पहल में महिला सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल होंगी।

कांग्रेस से जुड़ी महिला कार्यकर्ता भी होंगी शामिल

भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक जयराम रमेश ने बताया कि 19 नवंबर को यात्रा के दोनों सत्रों में कांग्रेस और उससे जुड़ी शाखाओं की महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी। इस यात्रा में महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों से भी कांग्रेस पार्टी की महिला जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगी। बताते चले की भारत जोड़ो यात्रा ने महाराष्ट्र से गुजरते हुए नांदेड़, हिंगोली और वाशिम जिलों को कवर कर लिया है। यात्रा अब अकोला और बुलढाणा जिलों से गुजर रही है। बता दें कि 20 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

वाराणसी में सज कर तैयार ‘मिनी तमिलनाडु’, PM मोदी आज करेंगे ‘काशी तमिल संगमम’ का उद्घाटन, जानें मकसद

राहुल गांधी को मिली धमकी

राहुल गांधी को इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी भरा पत्र जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की एक मिठाई की दुकान पर मिला। फिलहाल पुलिस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिट्ठी छोड़ने वाले शख्स की तलाश कर रही है। बता दें कि इस पत्र में राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के तहत इंदौर में स्थित खालसा कालेज में रुकने पर बम से उड़ाये जाने की धमकी दी गई थी। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 अक्टूबर से मध्य प्रदेश से शुरू हुई थी। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

See also  ईडी ने धनशोधन के मामले में नेशनल हेराल्ड के कार्यालय, अन्य स्थानों पर छापेमारी की
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

पोप फ्रांसिस का 88 साल की आयु में निधन, वेटिकन सिटी में ली अंतिम सांस

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया है। वेटिकन...