Home Breaking News दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा

Share
Share

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में 14 साल की लड़की से बलात्कार का आरोपी सोमवार को पुलिस की हिरासत से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने एक हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि 19 वर्षीय आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के शौचालय की खिड़की से फरार हो गया।

आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाईं

नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आरोपी की तलाश और उसकी जल्द गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया है। साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

नोएडा में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, रात 9 से सुबह 7 बजे तक नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

मैनपुरी का रहने वाला है आरोपी

जानकारी के मुताबिक आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का रहने वाला है। आरोप है कि वह एक लड़की के साथ भाग गया था। लड़की के परिवार वालों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ उसके खिलाफ धारा 363 (लापता) और 366 (अपहरण) का मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लड़की को बरामद किया था। डीसीपी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 376 (बलात्कार) को शामिल किया गया था।

पुलिसवालों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजे जाने से पहले उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में वह शौच करने के बहाने से बाथरूम गया, जहां पीछे की खिड़की से वह भाग गया। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के साथ गए हेड कांस्टेबल के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जबकि होमगार्ड के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

See also  उत्तर प्रदेश के 5आईएएस अधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जानिए कौन कहां पहुंचा?
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...