Home Breaking News देश के महान उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा का निधन, जमशेदपुर मे शोक की लहर
Breaking Newsराष्ट्रीय

देश के महान उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा का निधन, जमशेदपुर मे शोक की लहर

Share
Share

Ratan Tata Death: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को ICU में एडमिट कराया गया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इससे पहले वह सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। हालांकि तब उन्होंने बयान जारी कर कहा था कि उन्हें रुटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया था। रतन टाटा की उम्र 86 साल थी। उनके निधन ने देश शोक में है। उनके निधन ने उद्योग जगत से लेकर राजनीतिक जगत को स्तब्ध कर दिया है।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा- रतन टाटा जी एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण वह कई लोगों के प्रिय थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा- रतन टाटा के निधन से दुःख हुआ। वह भारतीय उद्योग जगत के महान नायक थे जिन्हें हमारी अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उसकी आत्मा को शांति मिले।

हर्ष गोयनका ने साझा की खबर 

जाने-माने उद्योगपति हर्ष गोयनका ने उनके निधन की खबर एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा- घड़ी ने टिक-टिक बंद कर दी है। टाइटन का निधन हो गया। Ratan Tata ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की एक मिसाल थे, जिन्होंने व्यापार और उससे परे की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह हमारी स्मृतियों में सदैव ऊंचा रहेंगे।

See also  फ्लैट में बने मंदिर के दीपक से लगी भीषण आग, सोसाइटी के फायर फाइटिंग सिस्टम से आग पर फायर बिगेड ने पाया काबू

1991 में बनाए गए थे कंपनी के चेयरमैन 

बता दें कि रतन टाटा को 1991 में टाटा कंपनी की कमान मिली थी। वे कंपनी के अध्यक्ष बनाए गए थे। उन्होंने अपने परदादा और टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा की 100 साल की विरासत को आगे बढ़ाते हुए टाटा समूह को 2012 तक सफलतापूर्वक चलाया। हालांकि बाद में उन्होंने 28 दिसंबर 2012 को रिटायरमेंट लिया था। अपने कार्यकाल के दौरान वह टाटा समूह को नई ऊंचाइयों तक ले गए। समूह ने कई नई पहल कीं और आय में भी काफी बढ़ोतरी हुई थी। रिटायरमेंट के बाद वह टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा संस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और टाटा केमिकल्स के मानद चेयरमैन की उपाधि दी गई। फिलहाल समूह की कमान एन चंद्रशेखरन के हाथों में है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व CEO संजीव सरन को भूमि घोटाले में ED का नोटिस

नोएडा: बिल्डर्स को फायदा पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की जमीन देने के...

Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

21वीं मंजिल से कूदकर 21 वर्षीय युवती ने दी जान, नोएडा की लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में दर्दनाक हादसा

नोएडा। नोएडा सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी की 21वीं मंजिल से शुक्रवार...

Breaking Newsएनसीआरनोएडा

सोसायटी में महिला को इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज करना पड़ा महंगा, पुलिस के भी छूटे पसीने

नोएडा। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट सोसायटी में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कार चार्ज...