Home Breaking News Rhea Chakraborty ने सैलून से लौटते हुए कुछ इस अंदाज में कराया फोटोशूट
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

Rhea Chakraborty ने सैलून से लौटते हुए कुछ इस अंदाज में कराया फोटोशूट

Share
Share

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अब अपने पुरानी दिनचर्या में लौट आी हैं। रिया ने अब धीरे- धीरे सोशल गेदरिंग करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि रिया अब भी ट्रोलर्स के निसाने पर तो आती ही रहती हैं। लेकिन अब उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। रिया चक्रवर्ती जहां भी जाती हैं वो कैमरे में कैद हो ही जाती हैं। अब हाल ही में रिया चक्रवर्ती को मुंबई में एक सेलून के बाहर स्पॉट किया गया।

रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही काफी सुर्खियों में आ गई थीं। सुशांत की मौत का जिम्मेदार अभिनेता के परिवार और तमाम चाहने वालों ने रिया चक्रवर्ती को ही माना। हालांकि रिया ने इन सभी आरोपों के बीच सभी का डटकर मुकाबला किया और अब वो एक साधारण जीवन यापन करने की कोशिश में लगी हुई हैं। हाल ही में रिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अभिनेत्री एक सेलून के बाहर पोज देती नजर आ रही हैं।

रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो फोटो जर्नलिस्ट विरल भायानी ने शेयर किया है। इस वीडियो में रिया एक सेलून से बाहर निकलती हुई दिख रही हैं। वीडियो में रिया ने सेलमन रंग का ऑफ शोल्डर टॉप पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने लो-वेस्ट जींस पहनी हुई है। रिया के कंधे पर एक बैग भी टंगा है। तस्वीरों में रिया का लुक कुछ अलग दिखाई दे रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते ही काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो पर कई लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इस पर कमेंट कर रिया की तारीफ कर रहा है। तो कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दें कि बीते दिन रिया का एक वीडियो और सामने आया था जिसमें वो फिल्म निर्देशर रूमी जाफरी की बेटी अल्फिया की मेहंदी सेरेमनी में पहुंची थीं। इस दौरान रिया के अलावा क्रिस्टल डिसूजा भी नजर आईं। आपको ये भी बता दें कि रिया चक्रवर्ती निर्देशक रूमी जाफरी के साथ भी अच्छा बॉन्ड रखती हैं और जल्द ही वो उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रिया के अलावा इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।

See also  विजय संकल्प यात्रा से BJP एक तीर से साधेगी दो निशाने, जेपी नड्डा आज दिखाएंगे हरी झंडी
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...