Home Breaking News रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस के साथ पूरे हुए 12 साल, हिटमैन ने खुद बताया कैसा रहा सफर
Breaking Newsखेल

रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस के साथ पूरे हुए 12 साल, हिटमैन ने खुद बताया कैसा रहा सफर

Share
Share

नई दिल्ली। आज ही के दिन भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 12 साल पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे। 12 साल पूरे करने पर विचार साझा करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके लिए बेहद रोमांचक और भावनात्मक रही है।

डेक्कन चार्जर्स के लिए पहला आईपीएल खेलने के बाद, 8 जनवरी 2011 को बेंगलुरु, मुंबई, पंजाब किंग्स में मेगा नीलामी में रोहित को खरीदने के लिए फाइट चली थी। आखिरकार, मुंबई उन्हें खरीदने में कामयाब हुआ था। तब से रोहित उनके स्टार बल्लेबाज रहे हैं, रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) जीता।

दिग्गजों और युवाओं के साथ कई यादें 

रोहित शर्मा ने कहा, “मैं विश्वास नहीं कर सकता कि मुंबई इंडियंस में 12 साल हो गए हैं। यह मेरे लिए बेहद रोमांचक और भावनात्मक यात्रा रही है। हमने दिग्गजों और युवाओं के साथ मिलकर बहुत कुछ हासिल किया है।” फ्रेंचाइजी द्वारा एक आधिकारिक बयान में रोहित ने कहा, “मुंबई इंडियंस मेरा परिवार है और मैं अपने साथी खिलाड़ियों, प्रशंसकों और प्रबंधन को सभी प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारी पल्टन के लिए और अधिक यादें बनाने के लिए उत्सुक हूं।”

किशोरी को शराब पिलाकर दुष्कर्म के प्रयास में शिक्षक समेत दो गिरफ्तार

MI के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन

रोहित ने 2015 के आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 26 गेंदों में अर्धशतक बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता था। वह 4982 रन के साथ MI के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

See also  पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का दावा: कुलदीप सर्वश्रेष्ठ स्पिनर, भारत खिताब का प्रबल दावेदार

वह मुंबई के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं और कप्तान के रूप में आईपीएल में दूसरी सबसे अधिक जीत (143 मैचों में से 81 जीत) हासिल की हैं, लेकिन 2021 में प्लेऑफ से चूकने के बाद, मुंबई ने आईपीएल 2022 में 10 टीम इवेंट में निराशाजनक रूप से अंतिम स्थान हासिल किया। लीग चरण में 14 में से केवल चार मैच जीते थे।

Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...

Breaking Newsव्यापार

करोड़ो मोबाइल यूजर्स को फिर लगेगा बड़ा झटका, इस महीने से महंगे हो सकते हैं रिचार्ज

हैदराबाद: देश में मोबाइल ग्राहक पहले से ही महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान...