नोएडा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता सुशील गुप्ता ने अपने घर के आसपास सक्रिय असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। पुलिस पर मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी घर में ही कॉस्मेटिक का सामान बेचती है। मकान के पास सक्रिय असामाजिक तत्व महिला ग्राहकों से छेड़खानी करते हैं। उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। साथ ही, पत्नी के साथ भी अभद्रता की गई। आरोप है कि जब पुलिस से शिकायत की तो आरोपी के खिलाफ सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। 30 जून की रात आरोपियों ने सुशील के घर पर पथराव भी किया। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
- breaking news
- breaking news in hindi
- current news
- daily news
- google news
- hindi news
- hindi samachar
- latest news in hindi
- live
- national news
- news headlines
- news latest
- news today
- news update
- online hindi news
- RSS के कार्यकर्ता सुशील गुप्ता ने अपने घर के आसपास
- today news
- कार्रवाई को लेकर सीएम योगी से गुहार लगाई
- सक्रिय असामाजिक तत्वों के खिलाफ