नोएडा। सेक्टर-52 शताब्दी विहार ई-3 आरडब्ल्यूए के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुरेश चौहान विजयी रही। उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, महासचिव अंजलि सचदेवा, संयुक्त सचिव कमल मारवा और कोषाध्यक्ष रतन लाल चौखड़ चुने गए। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में निशा सिंह, सुशीला शर्मा, दीपक शर्मा, डीएन नोटियाल, अंकूर पांडेय और ममता भार्गव आदि विजयी रहीं।