Home Breaking News क्या करके और किस तरह के खान-पान से सामंथा रुथ प्रभु रहती हैं इतनी फिट? जानें सीक्रेट
Breaking Newsलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

क्या करके और किस तरह के खान-पान से सामंथा रुथ प्रभु रहती हैं इतनी फिट? जानें सीक्रेट

Share
Share

दिल्ली। दक्षिण भारत फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा सामंथा रूथ प्रभु इनदिनों लाइम लाइट में हैं। ‘पुष्पा: द राइज’ फिल्म के एक गाने ‘ऊ ऊ अंतवा’ में सामंथा ने जबरदस्त डांस कर वह दुनियाभर में फेमश हो गई हैं। हालांकि, सेहतमंद रहने के लिए सामंथा अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर पूरा ध्यान देती हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने स्वंय इंटरव्यू में किया है। उनका मानना है कि खूबसूरत दिखने के लिए सेहतमंद रहना जरूरी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा है कि वे केवल शाकाहारी भोजन करती हैं। अगर आप भी सामंथा की तरह फिट रहना चाहते हैं, तो यह डाइट प्लान जरूर फॉलो करें-

पीनट बटर

सामंथा सुबह के नाश्ते में ब्रेड के साथ पीनट बटर लेना पसंद करती हैं। पीनट यानी मूंगफली सेहत के लिए वरदान साबित होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही मेटाबॉलिज़्म भी बूस्ट होता है।

प्रोटीन शेक

फिट रहने के लिए सामंथा रोजाना एक्सरसाइज करती हैं। वहीं, एक्सरसाइज करने के बाद प्रोटीन शेक लेती हैं। इंस्टेंट एनर्जी के लिए प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन शेक जरूर पिएं।

दिन या रात का भोजन

सामंथा लंच या डिनर में अधिक मात्रा में चावल नहीं खाती हैं। चावल की जगह पर बाजरा से बनी चीजों का सेवन करती हैं। साथ ही डाइट में हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करती हैं।

See also  सीएम केजरीवाल बाेले- अब कोरोना केयर सेंटर नहीं होंगे फाइव स्टार होटल में

पानी

सामंथा फिट रहने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीती हैं। इसके अलावा, जूस और नारियल पानी का सेवन करती हैं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। साथ ही शरीर हायड्रेट रहता है। वहीं, सामंथा चीनी का सेवन न के बराबर करती हैं। वहीं, एनर्जी के लिए प्रोटीन रिच फूड्स का सेवन करती हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...