Home Breaking News गाजियाबाद में घर की छत पर संदिग्ध लोगों को देख मकान मालिक ने की फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

गाजियाबाद में घर की छत पर संदिग्ध लोगों को देख मकान मालिक ने की फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत

Share
Share

गाजियाबाद / लोनी। गाजियाबाद के लोनी में मकान की छत पर गोली लगने से एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है। जान गंवाने वाले शख्स की शिनाख्त नहीं हो सकी है, पुलिस पहचान की कोशिश कर रही है।

चोरी के इरादे से घर में घुसने का शक

टीला मोड़ थाना क्षेत्र में टीला कोठी के पास शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड एसआई के मकान की छत पर चढ़े संदिग्ध युवक की गोली लगने से मौत हो गई। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आंशका जताई जा रही है कि युवक अपने साथियों के साथ घर में चोरी करने के इरादे से घुसा था।

छत पर आहट सुनकर की फायरिंग

मिली जानकारी के मुताबिक, टीला कोठी के पास दिल्ली पुलिस से रिटायर एसआई ऋषि मावी परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे वह और परिवार के अन्य सदस्य घर पर सोए हुए थे। इसी दौरान उन्हें अपने मकान की छत पर युवकों के पैरों की आहट सुनाई दी। वह हथियार लेकर घर से बाहर निकले और शोर मचाया। शोर सुनकर युवकाें ने भागने का प्रयास किया। तभी उन्होंने फायरिंग कर दी।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

बताया जा रहा है कि गोली लगने से एक युवक छत पर गिर गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। गोली और शोर सुन कर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने छत पर चढ़ कर देखा तो एक युवक मृत पड़ा था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। टीला मोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।

See also  सूट-बूट पहनकर बंद घरों में करते थे चोरी, पुलिस के हत्थे चढ़े दो बदमाश; बचने को अपनाते थे यह ट्रिक

पीड़ित बताया जा रहा स्थानीय विधायक का रिश्तेदार

जानकारी मिलने पर शुक्रवार सुबह एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को जल्द घटना से पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। पीड़ित लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...